National Tribal Dance Festival 2022: 9 देशों के विदेशी मेहमान छतीसगढ़ आने लिए हुए रवाना
National Tribal Dance Festival छत्तीसगढ़ में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए विदेशी राज्यों के मेहमान छत्तीसगढ़ आने के लिए अपने देशों से रवाना हो चुके हैं। ये विदेशी मेहमान अपने देशों के आदिम संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों समेत मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार शामिल होंगे।

Recommended Video
नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल में दो कैटेगिरी में प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। प्रथम स्थान के लिए 05 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 03 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 02 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। 01 नवंबर को सुबह नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा और शाम को राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण दिया जाएगा।
03 नवंबर को नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का समापन होगा। इस महोत्सव के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच उनकी कलाओं की साझेदारी होगी, बल्कि वे एक-दूसरे के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली को भी देख-समझ सकेंगे। महोत्सव के दौरान संगोष्ठियां भी होंगी, जिनमें जनजातीय विकास के बारे में विमर्श होगा। जाने-माने विशेषज्ञ भी इसमें शामिल होंगे।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजा
छत्तीसगढ़ राज्य की 23वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में 1 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव के साथ ही 1 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार को राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियो का जायजा लेने के लिए प्रदेश के गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू साइंस कालेज मैदान पहुंचे। साहू ने तय समय पर तैयारियों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री साहू ने राज्योत्सव के अवसर पर तैयार किए जा रहे लोक निर्माण एवं पर्यटन विभाग के स्टाल्स का निरीक्षण किया और इनकी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर गृह, लोक निर्माण और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: टीएस सिंहदेव बोले- छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी कठिन, बीजेपी को सवाल उठाने का हक नहीं












Click it and Unblock the Notifications