National Games 2022: आकर्षी कश्यप ने छत्तीसगढ़ को दिलाया दूसरा गोल्ड, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप् ने गुजरात में चल रहें 36 वे नेशनल गेम में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को गोल्ड मैडल दिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस स्वर्णीम उपलब्धि के लिए आकर्षी कश्यप क

रायपुर, 06 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप् ने गुजरात में चल रहें 36 वे नेशनल गेम में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को गोल्ड मैडल दिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस स्वर्णीम उपलब्धि के लिए आकर्षी कश्यप को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आकर्षी ने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भी आकर्षी को बधाई देते हुए कहा कि आकर्षी ने संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को गोल्ड मैडल दिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने आकर्षी कश्यप के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

akarshi

सूरत के दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में चल रही बैडमिंटन की वुमेंस सिंगल्स के फायनल मुकाबले में आकर्षी ने पहली वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र की मालविका बंसोड़ को 44 मिनट के संघर्ष में हराकर विजेता का खिताब हासिल की। आकर्षी ने पहला सेट आसानी से 21-8 से जीत लिया। दूसरे सेट में हुए संघर्षपूर्ण मुक़ाबले मे आकर्षी ने 22-20 से जीतकर छत्तीसगढ़ को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाब रही। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आकर्षी ने कर्नाटक की तान्या हेमंत को 21-13, 21-15 से हराकर जीत हासिल की थी।

गुजरात में आयोजित 36 वीं राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अब तक 7 मेडल जीत चुके हैं। जिसमें दो गोल्ड, 3 सिल्वर और दो कांस्य पदक शामिल है। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में आकर्षी कश्यप से पहले स्केटिंग स्पर्धा में अमितेष मिश्रा गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। आकर्षी के गोल्ड मैडल जीतने पर राज्य बैडमिंटन संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं खेल संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आकर्षी ने अपनी इस विजय के पश्चात आकर्षी ने छग शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छग ओलंपिक संघ, छग बैडमिंटन संघ को आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें Adipurush Controversy पर अरुण गोविल की चुप्पी, इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा, जानिए क्या कहा दीपिका ने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+