छत्तीसगढ़ः झाड़-फूंक के लिए शमशान घाट पर बुलाया फिर कुल्हाड़ी से काट डाला
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस ने शव मिलने की एक गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। जिले की पुलिस ने दावा किया है कि जादू-टोने की शंका में साजिश के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। दरअसल, पांच दिन पहले मुंगेली के आगर नदी में लाश मिली थी। जांच के बाद पुलिस का दावा है कि हत्या की वारदात को श्मशान घाट में अंजाम दिया गया। इसके बाद मृतक की लाश का आरोपी ने नदी में फेंक दिया। आरोपी को शक था कि मृतक जादू टोना करता है। इसी सिलसिले में उसे श्मशान में मिलने के लिए बुलाया है।

मुंगेली के एडीशनल एसपी कमलेश्वर चंदेल ने मामले में बीते शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि घटना मुंगेली के आगर नदी में लाश मिलने की है, जहां मृतक इंद्रसेन पटेल को आरोपी कार्तिक पटेल ने सुरदा गांव के श्मसान घाट में बुलाया और झाड़ फूंक का काम करने को कहा। इसके बाद जब इंद्रसेन अपने जादू टोटके के कार्य में कर रहा था तभी आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिये उसकी लाश के हाथ पैर को रस्सी से पत्थर में बांधकर आगर नदी में फेंक दिया।
इसके अलावा आरोपी ने मृतक की मोटरसाइकिल को फास्टरपुर इलाके के एक गन्ना के खेत में छिपा दिया था। बाद में नदी से लाश को बरामद किया गय। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोतवाली थाने में गुम इंसान की शिकायत दर्ज कराई, जिससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गया। मृतक की शिनाख्त होते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी। एएसपी चंदेल ने बताया कि लाश की शिनाख्त होने के साथ ही तफ्तीश में मदद मिली।
गांव के लोगों से पुलिस को पता चला कि मृतक झाड़ फूंक करता है। साथ ही वो बहुत रंगीन मिजाज का भी था। सायबर सेल की सहायता से पता चला कि मृतक इन्द्रसेन पटेल के मोबाइल में आखिरी काल आरोपी कार्तिक पटेल का आया था, जिसके आधार पर कार्तिक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, जिसपर उसने बताया कि मृतक जादू टोटका करता था, जिससे उसे बहुत नुकसान हुआ। इसी शक में उसकी हत्या कर दी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications