रायपुर में बोले पीएम मोदी,जिसने भ्रष्टाचार किया है,वह बचेगा नहीं

PM Narendra Modi Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की राजधानी रायपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साइंस कालेज मैदान से कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला बोला।प्रधानमंत्री इस जनसभा को भाजपा की विजय संकल्‍प रैली नाम दिया था।

PM narendra Modi
पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान शुक्रवार सुबह बिलासपुर के बेलतरा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रंद्धाजलि भी दी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी नेरायपुर में कई 7600 करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिसमे छ्त्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय नितिन गडकरी और मनसुख मां‍डविया भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने दिया नया नारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्‍प रैली अपने सम्बोधन के दौरान कहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए माहौल बन चुका है, जनता ठान चुकी है कि इस बार कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना है। पीएम मोदी ने नारा देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भाषा में बदलबो, बदलबो.ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो।

भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी सेनानियों की सदैव उपेक्षा की है । हमने आदिवासी सेनानियों का सम्मान किया और 5 अक्टूबर से रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर बहुत बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में आदिवासी, पिछड़े, दलितों की पहली पसंद भाजपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए माहौल बन चुका है,जनता ने यह ठान लिया है कि इस बार कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना है।

सिकलसेल पर कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस किसानों और आदिवासी को धोखा दे रही है।,जिसकी वजह से आदिवासी समाज कई अधिकार से वंचित है। उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती रमन सरकार की तरफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने आदिवासी किसानों के लिए हजारों संस्थान खोले है, लेकिन सिकलसेल बीमारी को समाप्त करने के लिए कांग्रेस को कभी आदिवासी समाज की समस्या की याद नहीं आई। सिकलसेल बीमारी से आदिवासी समाज को मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत की गई है। हम सम्पूर्ण में स्क्रीनिंग की सुविधा बढ़ा रहे हैं, ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी इसे फैलने से रोका जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार रही, तब तक यहां तेजी से घर बने, किंतु कांग्रेस सरकार आने के बाद घर बनाने की रफ्तार पर रुक गई है। केंद्र सरकार पैसा दिल्ली से भेजती हैं, लेकिन यहां लाखों घरों को कांग्रेस सरकार ने रोककर रखा है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही छतीसगढ़ में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी गरीबों के घर बनने का काम तेज होगा।

कांग्रेस गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के 6600 करोड़ रुपये से अधिक यहां के लगभग 40 लाख किसानों को मिला। यह भाजपा की असली गारंटी है । भारतीय जनता पार्टी गरीब की चिंता करने वाली पार्टी है, लेकिन कांग्रेस गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है। बीजेपी सरकार ने दिल्ली योजना शुरू करवाई, कांग्रेस सरकार उसमे भी अड़ंगा लगा देती है। प्रधानमंत्री आवास योजना इसका उदाहरण है, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 12 लाख घर बनाने की तैयारी की थी,जिसमे कांग्रेस ने अड़ंगा लगाया।

यह भी पढ़ें CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसा पीएम मोदी पर तंज, आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, केंद्र की बीजेपी सरकार ने कोरोनाकाल में मुफ्त राशन दिया, वहीं पीएम फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में 6500 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार जो वादा करती है,वह उसे पूरा करती है। बीजेपी गरीब की चिंता करने वाली पार्टी है, मगर कांग्रेस गरीबों की विरोधी है। कांग्रेस गरीबों के लिए घर नहीं बना पाई, पैसा दिल्ली से आता है मगर यहां कांग्रेस ने घर रोक दिया।

जो भ्रष्टाचार किया है वह बचेगा नहीं: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई विभाग नहीं है, जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, रेत माफिया, भू-माफिया कैसे समेत न जाने कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के सूबे के मुखिया से लेकर मंत्रियों पर घोटाले से गंभीर से गंभीर आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस के खून में भ्रष्टाचार है।कमीशनखोरी इनकी गारंटी है,ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे,मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे। मेरे खिलाफ साजिश रचेंगे, लेकिन उन्‍हें पता नहीं जो डर गया वो मोदी नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जो भ्रष्टाचार किया है वह बचेगा नहीं। मेरे खिलाफ साजिश रचे, कांग्रेस चाहे कितनी भी चाल चल ले,लेकिन मोदी छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने से पीछे नहीं हटेगा।

यह भी पढ़ें पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कही यह खास बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+