CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसा पीएम मोदी पर तंज, आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी
Chhattisgarh Bhupesh Baghel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर में आयोजित आमसभा के दौरान छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा, वहीं केंद्र सरकार की तारीफ की। पीएम मोदी के बयानों पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर पलटवार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री सीएम बघेल ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा कि आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी पीएम मोदी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है, आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा कि आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी। प्रदेश भाजपा के नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है,आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए।
यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि केंद्र राज्य के धान उपार्जन का 80 प्रतिशत केंद्र ले लेता है। अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो आपके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपए क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर हैं मोदी जी? आपको छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने ग़लत जानकारी दी और आप भाषण पढ़कर चले गए।
छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता है कि हमने गंगाजल की कसम दस दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफ़ी के लिए खाई थी और दो घंटों के भीतर कर्ज माफ़ी हो गई थी,लेकिन भाजपा की सुई अटक गई है। भाजपा का '2100 रूपए क्विंटल' और 'बोनस' का कभी पूरा न हुआ वादा किसानों को ठीक तरह से याद है. वो ये भी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार उनके लिए क्या कुछ कर रही है। अब छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता, आप भी नहीं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भरोसे की राहें ला रही हैं समृद्धि: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications