भारत स्काउट गाइड परिषद की बैठक में शामिल हुए मंत्री टेकाम, हमर तिरंगा अभियान पर हुई चर्चा
भारत स्काउट गाइड की राज्य स्तरीय बैठक सोमवार को रायपुर के सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें स्काउट गाइड के गतिविधियों और उसके दायित्व से कैडेटों को अवगत कराया गया।
रायपुर, 08 अगस्त। भारत स्काउट गाइड की राज्य स्तरीय बैठक सोमवार को रायपुर के सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें स्काउट गाइड के गतिविधियों और उसके दायित्व से कैडेटों को अवगत कराया गया। इस बैठक में राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय टेकाम भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान अध्यक्ष भारत स्काउट्स और गाइड्स परिषद एवं मंत्री स्कूल शिक्षा राज्य प्रशासन डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड नई पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम के साथ अनुशासन की सीख देता है। शिक्षा के साथ ही ऐसी गतिविधि निश्चय ही बच्चों को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों से स्काउट गाइड का समन्वय स्थापित करने का काम करके विशेषकार्य योजना के माध्यम से मजबूती दी जाएगी। टेकाम ने कहा कि हर स्कूल में स्काउट गाइड की गतिविधि से बच्चों को जोड़ना है। जिससे समाज में स्काउट गाइड के जरिये से समाज सेवा अनुशासन और राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित किया जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्काउटिंग का हमारे देश में विशेष योगदान है कोरोना काल में भी यहां के स्काउटर न भोजन वितरण, सूखा राशन वितरण, घर-घर दवा पहुंचाने और आम लोगों में जागरूकता जैसे सेवा का कार्य करने का काम किया है । छत्तीसगढ़ में हर साल विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग से करीब 2 हजार बच्चे प्रति वर्ष निरूशुल्क पंचमढ़ी, कुल्लू मनाली, दार्जिलिंग में जाकर डिजास्टर मैनेजमेंट और एडवेंचर्स का कोर्स कर रहे हैं। प्रदेश स्तर में ट्रेकिंग, कब बुलबुल उत्सव, रैली जैसे कार्यक्रम भी लगातार जारी है।
मंड़ी टेकाम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्काउट गाइड, रोवर-रेंजर स्काउटर, गाइडर की तरफ से पूर्ण स्काउट गाइड गणवेश में अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर 75 वीं वर्षगांठ मनाना और अन्य लोगों को तिरंगा झंडा फहराने हेतु जागरूक करने का कार्यक्रम होगा ।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: आज़ादी का अमृत महोत्सव, कहीं नाव से तिरंगा यात्रा, कोई तिरंगा थामे पैदल ही चल पड़ा दिल्ली












Click it and Unblock the Notifications