Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahadev App: ईडी की चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल का नाम, पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कसा तंज

Mahadev Betting App Case: देशभर में सट्टेबाजी के लिए चर्चित 'महादेव बेटिंग एप' प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। ईडी ने 5 आरोपियों के विरूद्ध चार्जशीट दायर की है, जिनमें शुभम सोनी, अमित कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह और असीम दास का नाम शामिल है।

mahadev app

ईडी ने अपनी चार्जशीट में बताया गया है कि आरोपी असीम दास महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर के लिए भारत में कूरियर का काम करता था। ज्ञात हो कि असीम दास ठिकानों से हाल ही में छापे में करीब 5.39 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे,जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिखाए तेवर, कहा- जहां भी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, सबकी जांच होगी
इधर महादेव एप मामले में ईडी में शिकायत करने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मूणत ने अपनी उस पुरानी पोस्ट को दोबारा शेयर किया है,जब वह चुनाव से पहले तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ सबूत लेकर ईडी के दफ्तर गए थे। मूणत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि महादेव एप मामले में ईडी की चार्जशीट में बघेल जी का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देता हूं कि हमने और अपने जो लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी थी,उसपर जांच आगे बढ़ रही है। याद कर रहा हू इस दिन को जब भूपेश बघेल सरकार के काले कारनामों के खिलाफ ईडी के दफ्तर सबूत लेकर गया था।कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो...महादेव के नामपर गलत काम करने वालों की अब खैर नही हैं।

अब इस मामले में ईडी चार्जशीट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम आने के बाद से उनकी दिक्क्तें बढ़ सकती हैं। चार्जशीट में खुलासा किया गया है कि असीम दास ने एजेंसी को जानकारी दी है कि यह पैसा हाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लिए भेजे गए थे। असीम दास ने यह भी कहा था कि महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर्स की ओर से भूपेश बघेल को कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए थे।

यह भी जानना जरुरी है कि आरोपी असीम दास ने बीते 12 दिसंबर को एक नया बयान दर्ज करके अपने पुराने बयान को गलत बताया था। असीम दास का कहना था कि 3 नवंबर को उसने भूपेश बघेल के विरुद्ध जो दावा किया था वह गलत था। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में उसे ऐसा करना पड़ा था। असीम दास फिर अपने बयान से मुकर गया है और उसने अपने पहले बयान को सही बताया है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: 5 फरवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, सीएम विष्णुदेव साय पेश करेंगे अपना पहला बजट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+