छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिखाए तेवर, कहा- जहां भी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, सबकी जांच होगी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के राज्य सरकार के आदेश के संबंध में कहा है कि जहां पर भी इस तरह की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, उन सबकी जांच होगी,लेकिन यह तय है कि जहां भी इस तरह के आरोप लगे हैं, युवाओं में असंतोष है, नौजवानों के साथ अन्याय हुआ है, उन सभी बिंदुओं को जांच के दायरे में लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने एक बयान कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज कायम किया जाएगा। अपराधों पर नियंत्रण के लिए बीजेपी सरकार पूरी ताकत से काम करेगी। इसके लिए पुलिसिंग को भी दुरुस्त किया जाएगा। अंतरराज्यीय अपराधियों और तस्कर गिरोह पर अंकुश लगाने , सूखा नशा और उसके काले कारोबार के लिए प्रदेश सरकार एक अलग सेल बनाकर काम करेगी, जो इस काम को पूरी दक्षता से देखेगा। सीमावर्ती इलाकों से भी इस तरह की तस्करी होती है। छत्तीसगढ़ सरकार की कोशिश होगी कि इस कारोबार में लगी पूरी चेन को ही नेस्त-ओ-नाबूद करें। सख्ती से कार्रवाई की जाए, जड़-मूल से ही इसे खत्म कर दिया जाए।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने बयान कहा कि अपराध और नक्सली हिंसा पर लगाम लगाने के लिए अफसरों से कहा गया है कि विभिन्न अस्पतालों में लैंडमैन विस्फोट से पीड़ित जवानों से मिलकर जो दर्द देखा है, वह दर्द शारीरिक के साथ ही परिवार के लिए भी बड़ा दर्द है। इस दर्द का हिसाब तो लेना ही होगा। इसे यूं ही नहीं छोड़ जा सकता, दर्द का हिसाब लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications