Chhattisgarh: 5 फरवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, सीएम विष्णुदेव साय पेश करेंगे अपना पहला बजट
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा। 1 मार्च तक चलने वाले सत्र में कुल 20 बैठकें आयोजित होंगी। सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के अतिरिक्त वित्तीय कार्य के साथ शेष शासकीय कार्य सम्पादित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिवालय से इस आगामी सत्र की अधिसूचना जारी की। इस सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण वित्तीयकार्य के साथ बाकि शासकीय कार्य किए जायेंगे। वहीं इस सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना पहला बजट पेश करेंगे।
इस सत्र में छत्तीसगढ़ पीएससी को लेकर हंगामा हो सकता है। ज्ञात हो कि बुधवार की शाम को छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में कैबिनेट ने सीजीपीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पीएससी की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगा है। पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी समेत अन्य आईएएस, आईपीएस अफसरों और नेताओं के रिश्तेदारों के चयन का आरोप लगा है। यह प्रकरण हाईकोर्ट के विचाराधीन है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान पीएससी की भर्ती में घोटला बड़ा मुद्दा बना था।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Ministers: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय?












Click it and Unblock the Notifications