Lok Sabha Elections 2024: आज हुए लोकसभा चुनाव तो छत्तीसगढ़ में BJP को मिलेंगी कितनी सीटें? क्या कहता है सर्वे?
Loksabha Opinion Poll Survey: हाल ही में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान,तेलंगाना, मिजोरम में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। जिसके बाद अब 2024 के लोकसभा चुनाव होने हैं,जिसको लेकर राजनीतिक दलों में अपनी कमर कस ली है। अगर आज लोकसभा चुनाव हुए,तो छत्तीसगढ़ की तस्वीर कैसी रहेगी, इसको लेकर ABP C वोटर का सर्वे सामने आया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल करके पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। इसी के साथ वह अब लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू में जुट चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखा जायेगा।
छत्तीसगढ़ में BJP ने वापस पाया विश्वास
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले तमाम सर्वे में कांग्रेस को बढ़त मिलते बताया गया था,लेकिन परिणाम एकदम उलट रहे हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी करते हुए अपनी स्थिति को सुधारा है। इसके साथ ही यह भी साबित किया है कि जनता का साथ भाजपा के साथ है। एबीपी सी वोटर सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता को छत्तीसगढ़ में 9 से 11 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बच्चे पढ़ेंगे अटल जी की जीवनी, सरकारी दफ्तरों में भी होगी तस्वीर अनिवार्य, मिले संकेत
कितने प्रतिशत लोगों को है भाजपा पर भरोसा?
अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए, तो भाजपा को 55 % वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस को 37 % वोट मिल सकते हैं।छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होगा,लेकिन आम आदमी पार्टी,जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, जोहार छत्तीसगढ़,बसपा समेत कई अन्य दल भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। हम अगर इन बाकि दलों की बात करें,तो उन्हें 8 % वोट मिलता नजर आ रहा है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में 4 से 5 चुनावों में 10 सीटों तक का आंकड़ा कायम रहा है। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें,तो हमेशा से 45% तक भाजपा का आंकड़ा बना रहा है। कांग्रेस का 38 % तक वोट का आंकड़ा कायम रहा है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार,फिर भी पूर्व मंत्री कहलायेंगे यह विधायक
पिछले चुनाव में क्या हुआ था?
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 9 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को महज 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। साल 2019 के चुनाव वोट प्रतिशत की बात करें,तो भाजपा को कुल 50.70 % वोट मिला था, वहीं कांग्रेस को 40.91 % वोट मिला था।
ज्ञात हो कि भाजपा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में "मोदी की गारंटी" का झंडा लेकर ही चुनाव लड़ेगी। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में "मोदी की गारंटी" को पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी। वहीं कांग्रेस के लिए नए सिरे से पार्टी को खड़ा करने की बड़ी चुनौती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मोदी की तीसरी गारंटी पूरी, किसानों को मिला 2 साल के धान का बकाया बोनस












Click it and Unblock the Notifications