Korba: सड़क पर वीडियो रील बना रहे थे युवा, तेज रफ्तार हाइवा ने रौंदा, 4 की मौत
Korba Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी में बिलासपुर से अम्बिकापुर नेशनल हाइवे पर दुखद सड़क हादसा हुआ है।
इस दुर्घटना में एक तेज गति हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतक नाबालिग हैं और चैतमा के कुम्हारपारा मोहल्ले के रहवासी वाले हैं। मृतकों की शिनाख्त हितेश कुमार केवर्त पिता चंद्रपाल केवर्त उम्र 17 वर्ष, निर्मल टेकाम पिता छतराम टेकाम उम्र 16 वर्ष, आकाश प्रजापति पिता बाबूलाल प्रजापति उम्र 17 वर्ष, अश्विन कुमार पटेल पिता रोहित कुमार पटेल उम्र 17 वर्ष के में तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार ,दो युवक सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए सड़क पर रील वीडियो बना रहे थे ,वही दो युवक बाइक से जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार हाइवा ने चारों युवको को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि जिस हाइवा की चपेट में आकर यह हादसा हुआ है, वह दिलीप बिल्डकॉन कंपनी की है और नेशनल हाईवे 130 के निर्माण में लगी है। इस सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया, जिससे नेशनल हाईवे करीब तीन घंटे तक जाम था।
यह भी पढ़ें बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर दिखी 2 गाड़ियां, शुक्र है हादसा टल गया, बालासोर रेल हादसे से क्या सीखा?
बहरहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को आकस्मिक सहायता राशि देकर आक्रोशित भीड़ को शांत करवाया। पुलिस चारो मृतकों के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें CG News: दुर्ग मैत्री बाघ में 3 सफ़ेद बाघों का जन्म, अब बढ़कर 9 हुए White Tiger












Click it and Unblock the Notifications