CG News: दुर्ग मैत्री बाघ में 3 सफ़ेद बाघों का जन्म, अब बढ़कर 9 हुए White Tiger
White Tiger: छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के मैत्री बाग ज़ू में एक सफेद बाघिन ने 3 शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि इन तीन बाघ शावकों के जन्म से राजधानी रायपुर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में मौजूद सफेद बाघों की तादाद बढ़कर 9 हो गई है।
चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जैन ने बताया कि रक्षा नाम की सफेद बाघिन ने 28 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था,जबकि सफेद बाघ सुल्तान इन शावकों का पिता है।

पशु चिकित्सा मानदंडों के मुताबिक , स्तनपान और अन्य स्वास्थ्य मापदंडों की निगरानी के लिए शावकों को मां के साथ एक अंधेरे कमरे में रखा गया है।" जैन ने जानकारी दी कि 4 महीने की निगरानी एवं देखभाल अवधि के पूरा होने के बाद इन बाघ शावकों को आम जनता के देखने के लिए बाड़े में छोड़ा जाएगा।
#WATCH | Chhattisgarh | A white tigress, Raksha gave birth to three cubs around 1.5 months back at Maitri Bagh Zoo in Bhilai. The Zoo Authority released the first visuals of the cubs on 12th June.
(Video: Maitri Bagh Zoo) pic.twitter.com/KfOzLa457g
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 13, 2023
जैन के अनुसार , बीते साल सितंबर में रोमा नाम की एक सफेद बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया था, जिसका नाम 'सिंघम' रखा गया था । उन्होंने जानकारी दी कि इस बाघ शावक का पिता भी 'सुल्तान' नाम का सफेद बाघ है। जैन ने बताया "मौजूदा समय में इस चिड़ियाघर में अप्रैल में जन्म लेने वाले तीन बाघ शावकों सहित कुल9 सफेद बाघ हैं। 1997 में सफेद बाघ के एक जोड़े-तरुण और तापसी को पहली दफा पड़ोसी राज्य ओडिशा के नंदन-कानन चिड़ियाघर से मैत्री बाग में भेजा गया था।
मैत्री बाग के रखरखाव का जिम्मेदारी भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) संभालता है, जो देश की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की एक प्रमुख यूनिट में से एक है। ज्ञात हो दें मध्यप्रदेश का रीवा जिला भी सफेद बाघों के लिए प्रसिद्ध है।
इसे भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने किया साफ़, धान खरीदी के लिए केन्द्र सरकार नहीं देती सहायता












Click it and Unblock the Notifications