बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर दिखी 2 गाड़ियां, शुक्र है हादसा टल गया, बालासोर रेल हादसे से क्या सीखा?
Bilaspur Rail: देश ओड़िसा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे को भूला नहीं हैं, इस बीच देशभर में लगातार रेल हादसों से संबधित सूचनाओं पर सभी की नज़र है। बीते रविवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से रेलवे की बड़ी उजागर हुई है।
जानकारी के मुताबिक कोरबा लोकल मेमू ट्रेन बिलासपुर से जयराम नगर पहुंची थी, इसी बीच उसी पटरी पर सामने से एक मालगाड़ी भी आ रही थी। जिसके बाद हड़बड़ी में ट्रेन को रोका गया।

ज्ञात हो कि दोनों ट्रेन कुछ ही दूरी पर आमने-सामने जाकर रुकीं थी। इधर, एक ही रेलवे ट्रैक पर दो गाड़ियों को देखकर यात्रियों में घबराहट देखी गई। अगर वक़्त पर ट्रेनों को नहीं रोका जाता, तो एक बड़ा हादसा संभावित था। बहरहाल इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बिलासपुर से सामने आई इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद रेलवे ने बयान जारी करके बताया है कि वीडियो जयरामनगर-बिलासपुर सेक्शन का है, जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि दो गाड़ी आमने-सामने खड़ी है। जयरामनगर-बिलासपुर सेक्शन ऑटोमैटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन है। रेलवे के सामान्य नियम के मुताबिक जहां भी ऑटोमैटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन हो, वहां एक ही लाइन पर एक से ज्यादा गाड़ियों का सुरक्षित परिचालन एक ही समय में सिग्नल के आधार पर किया जाता है। इन गाड़ियों का परिचालन भी इसी प्रकार से किया गया।
बहरहाल सभी मान रहे हैं कि घटना के बाद एक बार फिर से रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है।ज्ञात हो कि हाल ही में 2 जून को एक ट्रैक पर दो ट्रेन के आने जे से ओडिशा के बालासोर में 288 लोगों की जान चली गई थी ।
यह भी पढ़ें CG News: दुर्ग मैत्री बाघ में 3 सफ़ेद बाघों का जन्म, अब बढ़कर 9 हुए White Tiger












Click it and Unblock the Notifications