किरण देवसिंह बने छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पहली बार बने हैं विधायक
Chhattisgarh BJP State President: छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद भारतीय भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने अरुण साव के स्थान पर भाजपा विधायक किरण देवसिंह को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ज्ञात हो कि अरुण साव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से ही नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलों का दौर जारी था. किंतु पार्टी ने एक बार फिर से तमाम दिग्गजों को दरकिनार करते हुए अरुण साव के स्थान पर पहली बार के विधायक किरण सिंहदेव को अध्यक्ष की कमान सौंपी दी है। इसके पीछे कई अहम कारण हो सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री तक कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं, ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी पार्टी ने चौंकाने वाला निर्णय ही लिया है। किरण सिंहदेव को अध्यक्ष बनाने के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। किरण सिंहदेव जगदलपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं, लेकिन उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके पीछे बड़ी वजह उनका बस्तर संभाग से आना माना जा रहा है। दरअसल कांग्रेस ने बस्तर सांसद दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, ऐसे में किरण सिंहदेव को उसका काट माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त बस्तर संभाग की सीटों पर बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में संगठन की बागडोर बस्तरिया नेता को सौंपी है।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी सियासी की शुरुआत जनता युवा मोर्चा से की थी। जिसके बाद उन्होंने लगातार संगठन में कार्य किया है। विधायक किरण सिंहदेव जगदलपुर शहर के मेयर भी रह चुके हैं। 2023 में पहली बार जगदलपुर विधानसभा सीट से उन्होंने पहली दफा चुनाव लड़ा और 29 हजार 834 वोटों के अंतर से बड़ी विजय हासिल की है। किरण सिंहदेव देव रियासतकालीन जमींदार परिवार से आते हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बच्चे पढ़ेंगे अटल जी की जीवनी, सरकारी दफ्तरों में भी होगी तस्वीर अनिवार्य, मिले संकेत












Click it and Unblock the Notifications