Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बोले, बस्तर का उत्साह बता रहा है मोदी प्रचंड मतों से आ रहे है

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बस्तर लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी के बारे में कहा कि पूरे कैंपेन के दौरान महेश कश्यप को भारी समर्थन मिला है। भाजपा के बूथ से लेकर शीर्ष स्तर के नेताओं ने बस्तर में पूरी निष्ठा के साथ मेहनत किया है। जनता प्रदेश बीजेपी सरकार एवं मोदी जी के गारंटी पर मुहर लगाएगी और निश्चित ही हम एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

bjp cg 1200 jpg

वनमंत्री केदार कश्यप ने अपने गृह ग्राम फरसगुड़ा में कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से बस्तर की जनता से अपील की कि अधिक से संख्या में मतदान करें। मतदान की शक्ति लोकतंत्र में जनता के पास सबसे बड़ी शक्ति होती जिसके जरिए हम अपना भाग्य और भविष्य दोनो बदल सकते है। मंत्री कश्यप भाजपा के जीत के प्रति आश्वस्त दिखे उन्होंने कहा की हमने हर स्तर पर कड़ी मेहनत की है। हमारे कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में बस्तर के हर घर तक पहुंचे है इसलिए परिणाम निश्चित ही हमारे पक्ष होगा।

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपने गृह ग्राम कलचा के बूथ संख्या 30 में लाइन में लगकर अपने मतदान का प्रयोग किया। इस दौरान वे उत्साह एवं ऊर्जा से भरे दिखाई दिए उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता की खुशहाली समृद्धि एवं शांति के लिए वोट दें। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत ही जीत का मंत्र है हमारे कार्यकर्ता साथियों ने खूब मेहनत की है हम निश्चित ही एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे। मोदी की गारंटी पर जनता जमकर मुहर लगाएगी।

यह भी पढ़ें Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मतदान जारी, सीएम विष्णुदेव साय ने मतदाताओं से की यह अपील

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+