Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मतदान जारी, सीएम विष्णुदेव साय ने मतदाताओं से की यह अपील
Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के अंतर्गत आज 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में चुनाव हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, *राम-राम, जय जोहार, भाईयों और बहनों, 19 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव बस्तर लोकसभा क्षेत्र में होना है। आपसे मेरा आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने और 10 अन्य परिवार को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करें और अपने अमूल्य मत से भाजपा को विजयी बनाएं।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए इस बार सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने एक नए चेहरे महेश कश्यप को मैदान में उतारा है। कश्यप पूर्व में विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने अपने वर्तमान सांसद दीपक बैज का टिकट काटकर पूर्व मंत्री और कोंटा क्षेत्र के विधायक कवासी लखमा को मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें CG: लोकसभा चुनाव मतदान के लिए तैयार है बस्तर, प्रशासन मुस्तैद, मतदान का समय निर्धारित












Click it and Unblock the Notifications