Chhattisgarh Election 2023: नहीं मिला किसी कायस्थ नेता को टिकट, तो नाराज समाज ने किया चुनाव का बहिष्कार
AMBIKAPUR NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर केवल राजनीतिक दल ही मैदान में नहीं है। सामाजिक संगठन भी अपनी ताक़त दिखा रहे हैं। फर्क इतना है कि सियासी दल जनता से वोट मांग रहे हैं,जबकि जनता इन दलों को अपने मत की शक्ति की ताक़त दिखा रही है। अंबिकापुर में कायस्थ समाज के लोगों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। इस समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें प्रतिनिधित्व न देकरउनके साथ पक्षपात किया है।

दरअसल कायस्थ समाज के लोगों का दावा है कि छत्तीसगढ़ में उनकी आबादी पौने दो लाख है, इसके बावजूद किसी भी राजनीतिक दल ने उनके प्रतिनिधित्व को टिकट नहीं दिया है। यही वजह है कि इस समाज से जुड़े वोटर्स ने संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: तखतपुर विधानसभा में नहीं चला सका किसी एक दल सिक्का, इस बार भी रोचक होगा चुनाव
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर शहर के चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज द्वारा आयोजित एक बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि कांग्रेस और भाजपा समेत किसी भी पार्टी ने कायस्थ समाज से विधानसभा प्रत्याशी नहीं उतरा है,इसलिए समाज के लोगों द्वारा घर-घर जाकर चुनाव बहिष्कार करने के साथ ही नोटा में वोट दबाने की अपील करेंगे। बहरहाल हर विधानसभा चुनाव के दौरान किसी ने किसी सामाजिक संगठन के द्वारा अपनी मांगो को मनवाने के लिए इस प्रकार से बहिष्कार किये जाते रहे हैं। बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि एक समाज विशेष के नाराज हो जाने से चुनाव के नतीजे पर कोई असर पड़ता है या नहीं।
ज्ञात हो कि केंद्रीय चुनाव आयोग के द्वारा घोषित तारीखों के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान किया जायेगा। वही तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी। पहले चरण में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग के 20 सीटों पर चुनाव आयोजित होंगे, वहीं दूसरे चरण में 70 सीटों पर चुनाव आयोजित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications