Chhattisgarh Election: नक्सल प्रभावित बस्तर में चुनाव करवाना है बड़ी चुनौती, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

BASTAR: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला नक्सल प्रभावित जिला माना जाता है, जहां विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होता है। बस्तर जिले के दरभा, बास्तानार, लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के अधिकांश गांवों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल किया गया है। ऐसे इन ब्लॉकों में चुनाव सम्पन्न करवाने को लेकर प्रशासन मुस्तैदी से जुटा हुआ है।

bastar electipon cg

इसी बीच बीते शुक्रवार की देर रात जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के. और सूबे के एसएसपी जितेंद्र मीणा ने दरभा व कोड़ेनार में बनाये गए चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने की जा रही कार्रवाई और गाड़ियों की जांच का जायजा लिया।

बताया जाता है कि बस्तर के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सीआरपीएफ सहित अन्य पैरामिलेट्री बलों को तैनात किया जाता है। इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पैरामिलेट्री बलों को तैनात किए जाने की कवायद भी की जा रही है। चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए बस्तर संभाग में जहां सीआरपीएफ के करीब 1 लाख जवानों को तैनात किया गया है, वहीं उन पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही प्रशासन मतदान दलों की ट्रेनिंग सहित अन्य व्यवस्था भी कर रहा है। कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि किसी भी स्थिति में चुनाव जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में हालातों से समझौता न करने की हिदायत दी गई है। संदेहियों से कड़ी पूछताछ के साथ ही बिना अनुमति के कोई भी सामान लाने- ले जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने जांच दलों को निर्देश देते कहा कि अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर खास निगरानी रखते हुए उनकी जांच की जाए।

कलेक्टर ने भूसे की गाड़ियों को रात में रोककर दिन में अच्छी तरह से जांच कर उन्हें रवाना करने और अलसुबह सब्जी लाने-ले जाने वाली गाड़ियों की भी सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा लोगों को बांटने के लिए शराब, बर्तन, रकम सहित अन्य सामान चोरी-छिपे परिवहन किया जाता है। इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की टीम मुस्तैदी से तैनात है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में किसे मिल रहा है टिकट? किसका टिकट कट गया? कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+