CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव, कितने मतदाता कहा, यहां जानिए वोटर्स की पूरी जानकारी
Chhattisgarh Election Voting Result Date: भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दिया है।
आयोग के अनुसार तारीखों की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव संपन्न होने के बाद आचार संहिता हटेगी।
छत्तीसगढ़ में इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे, जिसमें पहले चरण में 7 और दूसरे चरण के 17 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 3 दिसंबर को परिणाम घोषित होंगे।

2018 में छत्तीसगढ़ की कुल विधानसभा सीटें
कुल - 90 विधानसभा सीटें
कांग्रेस - 68 सीटें
भाजपा - 15 सीटें
जेजेसी - 5 सीटें
बसपा - 2 सीटें
छत्तीसगढ़ में कुल 2,03,60,240 मतदाता है।
1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 महिला वोटर हैं।
पुरूष वोटरों की संख्या 1 करोड़ 1 लाथ 20 हजार 830 है।
महिला मतदाताओं की बढ़ी संख्या
इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में कुल 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 वोटरों हैं, अगर हम इस बार के चुनाव की बात करें तो महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों के मुकाबले ज्यादा है। इसमें अगर युवा मतदाताओं की बात करें तो 18. 68 लाख से अधिक है् जिसमें 19 से 19 साल के बीच 7 लाख 23 हजार मतदाता हैं।
साल 2018 की संख्या
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो पिछले बार यानि की साल 2018 में पुरूष मतदाताओं की संख्या 98, 07, 673 थी जो अब बढ़कर 1,01,20,830 हो गई है. इसके अलावा महिला मतदाता की बात करें तो साल 2018 में 98, 32, 757 थी जबकि इस बार 1,02,39, 410 है। पुरुष मतदाता की संख्या 3,13,157 बढ़ी है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 4,06,653 बढ़ी है।पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें बस्तर की 12 और राजनांदगांव की 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं। वहीं दूसरे चऱण में बाकी 70 सीटों पर वोटिंग होगी।
पहले चरण की 13 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। इनमें बस्तर संभाग की जगदलपुर सीट के अलावा सभी सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं डोंगरगढ़ सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्यादा जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications