Kawardha: इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था यादव परिवार, कार सहित घाटी में गिरा, 4 सदस्यों की मौत
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हैं। यादव परिवार इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर बेमेतरा लौट रहा था।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। कार सवार इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। यह हादसा आज तड़के सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। सभी बेमेतरा जिले के निवासी थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

कुकदूर थाना क्षेत्र की घटना
आज तड़के सुबह कुकदूर थाने में सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किए। यह हादसा पोलमी आगरपानी घाटी की बताई जा रही है। इस भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति को रायपुर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार
यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ही परिवार के 8 सदस्यों से भरी इको कार इलाहाबाद प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। तबी अचानक कबीरधाम जिले के कुकदूर क्षेत्र के पोलमी घाटी से कार 50 फिट नीचे गिर गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा तड़के 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी बेमेतरा के रहने वाले थे।

हादसे में 4 सदस्यों की मौत 4 घायल
हादसे में यादव परिवार 4 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिला एक पुरुष शामिल हैं। मृतक में कुसमी बेमेतरा निवासी फागू यादव उम्र करीब 60 वर्ष, सती बाई पति चोवा राम यादव उम्र करीब 35 वर्ष करीब, निवासी दामाखेड़ा थाना सिमगा, कौशल्या पति स्वर्गीय भादूराम उम्र 70 वर्ष, निवासी कुसमी, बेमेतरा, मालती यादव 45 वर्ष निवासीभनपुरी रायपुर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें.. Rambha Car Accident: एक्सीडेंट के बाद अब रंभा ने बताई बेटी का हालत, वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications