Rambha Car Accident: एक्सीडेंट के बाद अब रंभा ने बताई बेटी का हालत, वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

गत 1 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा का कार एक्सीडेंट हो गया था। अब रंभा ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती उनकी बेटी साशा कैसी है। रंभा ने अपने फैंस को बेटी का हेल्थ अपडेट दिया है।

Rambha Car Accident: कई बड़े बॉलीवुड एक्टरों के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस रंभा का हाल ही कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनके साथ-साथ उनकी बेटी साशा को भी चोटें आई थीं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रंभा पिछले कई सालों से अपने बिजनेस मैन पति और बच्चों के साथ कनाडा में रहती हैं। गत मंगलवार यानी 1 नवंबर को ये एक्सीडेंट तब हुआ जब रंभा बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। कार में एक्सीडेंट के समय रंभा की बच्चे और नैनी मौजूद थी। एक्सीडेंट में सभी को चोटें आई हैं लेकिन बेटी साशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब रंभा ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि साशा कैसी है। रंभा ने अपने फैंस को बेटी साशा का हेल्थ अपडेट दिया है।

रंभा ने दिया बेटी का हेल्थ अपडेट

रंभा ने दिया बेटी का हेल्थ अपडेट

आपको बता दें कि रंभा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया है कि उनकी बेटी साशा अब कैसी है और साथ ही उसका पूरा हेल्थ अपडेट भी दिया है। रंभा ने अपने इस वीडियो में फैंस का शुक्रिया अदा भी किया है और कहा है कि वह बहुत खुश हैं इस बात को जानने के बाद इतने साल बाद भी लोगों ने उन्हें याद रखा है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रंभा ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में दी थीं। 'जुड़वा', 'घरवाली बाहरवाली' 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' जैसी हिंदी फिल्मों में रंभा काम कर चुकीं हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

रंभा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है- मैं अपने सभी फैंस, दोस्तों और परिवार के सदस्यों का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने हमारी सेफ्टी के लिए प्रार्थना की और जल्द ठीक होने के लिए दुआएं मांगी। मैं आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं। आप लोगों ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उससे मेरा दिल भर गया है।

फैंस को दिल से कहा शुक्रिया

फैंस को दिल से कहा शुक्रिया

रंभा ने वीडियो में आगे कहा- प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करते रहें। आप लोगों ने जो सपोर्ट दिया है, उसके लिए आपके प्रति खुशी व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरे बच्चे अब सुरक्षित हैं। मेरी बेटी साशा एकदम ठीक है। हम सभी घर वापस आ गए हैं। आप सभी का बहुत शुक्रिया। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मैं आप सभी को अभी भी याद हूं।

100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं रंभा

100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं रंभा

आपको बता दें कि एक्ट्रेस रंभा हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी और इंग्लिश फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है। रंभा ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रंभा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से की थी। हालांकि, रंभा को असली पहचान तब मिली, जब उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जुड़वा' में काम किया। अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर रंभा ने बहुत कम उम्र में ही अलग मुकाम हासिल किया।

साल 2010 में बिजनेसमैन से कर ली थी शादी

साल 2010 में बिजनेसमैन से कर ली थी शादी

रंभा ने कनाडा बेस्ड श्रीलंकन तमिल बिजनसमैन इंद्र कुमार पद्मनाथन से 8 अप्रैल 2010 में शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने टोरंटो में घर बसा लिया। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। शादी के बाद रंभा ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि अब उनकी पॉप्युलैरिटी कम होने लगी है। उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलना कम हो गए थे। एक लंबे गैप के बाद वो कई टीवी शोज में बतौर जज नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+