Kanker Chunav Result: भाजपा के भोजराज नाग ने जीता कांकेर लोकसभा चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी ने दी कड़ी टक्कर

Kanker lok sabha result 2024: कांकेर लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में शामिल है। यहां भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर हरा दिया है। हालाकिं इस सीट पर लोकसभा सीट में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र की टक्कर बेहद दिलचस्प हो गया थी। एक समय कांग्रेस के बिरेश ठाकुर भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग से मात्र 1000 हजार वोट से आगे चला रहे थे।

cg news jpg

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की सीमा में आने वाली कांकेर लोकसभा सीट प्रदेश की चर्चित सीट में से एक मानी जाती है ,कांकेर सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है. कांकेर आदिवासी बहुल इलाका है. यह सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी। 2019 में यहां से बीजेपी के मोहन मंडावी ने चुनाव जीता था।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग 7 मई को समाप्त हो गया। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में 3 लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में 7 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें Rajnandgaon Chunav Result: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल हारे, BJP के संतोष पांडे की सांसदी बरकरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+