Rajnandgaon Chunav Result: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल हारे, BJP के संतोष पांडे की सांसदी बरकरार
Rajnandgaon Loksabha Seat Chunav Result 2024: छत्तीसगढ़ राजनांदगांव लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद संतोष पांडेय पर दोबारा भरोसा जताया था। राजनांदगांव लोकसभा सीट में 2019 के मुकाबले इस बार तगड़ी वोटिंग हुई है। शुरूआती रुझानों में भूपेश बघेल से ही पिछड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। इस प्रकार भाजपा के संतोष पांडेय दोबारा सांसद बन गए हैं।
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से सबसे अधिक चर्चित राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रत्याशी थे । तमाम सीटों की भाँति यहां भी आज सुबह बह आठ बजे से शुरू हो गई थी । राजनांदगांव लोकसभा सीट में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। चुनाव कैंपेन के दौरान इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने प्रचार किया था। इसी बीच मतगणना से पहले भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें Lok Sabha Chunav Result: राजनांदगांव में बदल दी ईवीएम, मतगणना से पहले भूपेश बघेल ने लगाया बड़ा आरोप
राजनांदगांव लोकसभा सीट पर पिछड़ा वर्ग के मतदाता बड़ी संख्या में हैं। कांग्रेस ने यहां ओबीसी मतदाताओं को साधने के लिए भूपेश बघेल को मैदान में उतारा था। भूपेश बघेल कांग्रेस के दिग्गज ओबीसी नेताओं में से एक हैं। कांग्रेस ने उनके पूर्व मुख्यमंत्री रहने के कारण भुनाने के लिए दांव चला था। जिस कारण यह सीट छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल हो गई है। ज्ञात हो कि राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच ही था।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Chunav Result LIVE: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर आज मतगणना, जानें पल-पल के अपडेट












Click it and Unblock the Notifications