Jahspur: फिल्म मुनुरेन के कलाकार पहुंचे आत्मानंद स्कूल, बच्चों ने पूछे सवाल, सी-मार्ट में की जमकर खरीदी
छत्तीसगढ़ के जशपुर में इन दिनों बॉलीवुड फिल्म मुनुरेन की शूटिंग की जा रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे कलाकार जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल और सी मार्ट पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार की योजनाओं को जाना।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इन दिनों बॉलीबुड फिल्मों की शूटिंग चल रही है। इस दौरान बॉलीवुड और टीवी सीरियल के कलाकार छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से भी वाकिफ हो रहे हैं। फ़िल्म 'मुनुरेन' की शूटिंग के लिए आई टीम ने स्वामी आत्मानंद स्कूल देखा और सीमार्ट में शॉपिंग की। इन कलाकारों के साथ बच्चों ने फोटो खिंचाई। इसके साथ ही तीन बच्चों का चयन भी फ़िल्म में एक्टिंग के लिए किया गया।

बच्चों ने पूछे कई सवाल, कलाकारों ने दिए जवाब
उन्होंने फिल्म की टीम के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और कलाकारों से खूब सवाल भी पूछे। फिल्म मुनुरेन के कलाकारों ने बच्चों के सभी सवालों का जवाब भी दिया। बच्चों ने पूछा कि टीवी सीरियल में अभिनय के उन्हें किस तरह की पढ़ाई करनी होगी। टीम ने बच्चों को स्क्रिप्ट लिखने से लेकर, म्यूजिक कम्पोज़ करने और शूटिंग की जानकारी बच्चो को दी गई। सभी ने उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने CID के अभिजीत यानी आदित्य श्रीवास्तव को सामने से देखा।

बच्चों का लिया गया था ऑडिशन
जशुपर पहुंची टीम ने स्कूल के बच्चों का ऑडिशन लिया है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बताया कि जशपुर के इतिहास में पहली बार हिन्दी फिल्म की शूटिंग यहां हो रही है। स्कूल के बच्चों के ऑडिशन के बाद 3 बच्चियां फ़िल्म ने अभिनय करेंगी, इस फ़िल्म के लिए 24 से ज्यादा बच्चों का चयन किया गया है। इसके अलावा जिले में वर्कशॉप के माध्यम से भी फिल्म के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जशपुर जिले के उन युवाओं, जो फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है और फिल्म के ऑडिशन के लिए भेजा जा रहा है।

कलाकारों ने जशपुर के सी मार्ट में की खरीदारी
छत्तीसगढ़ सरकार के फ़िल्म नीति में बदलाव के बाद प्रदेश में बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक छत्तीसगढ़ पहुंच रहें हैं। हिन्दी फिल्मों और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जशपुर में फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति दी गई। टीम ने राज्य सरकार की ओर से बनाए गए सी-मार्ट में जमकर खरीदी की। कलाकारों ने स्व सहायता समूह के बनाए जा रहे उत्पादों के बारे में जाना। जशपुर के काजू, ग्रीन टी, जीरा फूल चावल, महुआ से बनी सामग्री सहित अन्य उत्पाद भी खरीदे।

ये सभी फेमस कलाकर पहुँचे हैं जशपुर
फ़िल्म मुनुरेन की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ पहुंची टीम में नेशनल अवॉर्ड विनर ऊषा जाधव, CID सीरियल के अभिजीत यानी आदित्य श्रीवास्तव, आकांक्षे पिंगले, डायरेक्टर अविनाश दास, कनिका वर्मा, स्निग्धा मोंडल और प्रोड्यूसर अनीश रंजन शामिल हैं। सभी ने स्वामी आत्मानन्द स्कूल के बच्चों से मुलाकात की। बच्चे भी उनसे मिलकर उत्साहित हो उठे।
यह भी पढ़ें,, Pathaan Film Controversy: शाहरुख के बुढ़ापे में लिपटा पठान का बेशर्म रंग
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications