छत्तीसगढ़ में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- हम उनको झूठा बोलते हैं, इसमें गलत क्या है?
SUKMA CONGRESS: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कांग्रेस की चुनावी रैली को संबोधित किया। खड़गे ने मंच से भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपसे सिर्फ वोट मांगने ही नहीं आया हूं, हमें चुनाव जीतना है, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी संविधान को बचाना है और समाज को बचाना है।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जो वादे किए थे, चाहे वो एमएसपी बढ़ाने का हो या राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का हो उसे पूरा किया है। बीजेपी के शासन काल में अमीर और अमीर हो रहा है, गरीब और गरीब होता गया, लेकिन कांग्रेस ने आम लोगों के लिए काम किया है, इसलिए कांग्रेस आपसे वोट मांग रही हैं।
खड़गे ने आगे कहा कि हम जल, जंगल और जमीन के अधिकार और आदिवासियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने जल, जंगल और जमीन का अधिकार आदिवासियों को देने का कार्य किया है। कांग्रेस आदिवासी अधिकारों के लिए लड़ रही है। जल, जंगल और जमीन आदिवासियों की है,जिसे कांग्रेस इसे बचाना चाहती हैं, जबकि भाजपा इसे बेचना चाहती हैं। ह
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी ने 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन इसमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। वह गुजरात के सीएम रहे, लेकिन वहां भी गरीबी दूर नहीं कर पाए। खड़गे ने सवाल पूछा कि हम जब उन्हें झूठा बोलते हैं. तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सच बोलती है और यह बात बीजेपी के लोगों को हजम नहीं होती। मोदी ने कहा कि लोग उन्हें गलियां देते हैं। वह अगर देश के लिए काम करेंगे, तो लोग उन्हें गालियां नहीं देंगे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस आज, CM भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications