छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस आज, CM भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से नेताओं के नाम जारी सन्देश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उन सपनों को हम सब साकार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले पांच वर्षों में जनजीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक नवाचारी कार्यों की शुरूआत की है।

BHUPESH

कांग्रेस नेताओं ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभालने के साथ राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार और संसाधनों को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

इस संदेश में आगे कहा गया गया है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अनेक योजनाएं हमने लागू की हैं। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जरूरतमंदों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से सहायता दी जा रही है।राज्य सरकार सभी वर्गों को साथ में लेकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।प्राकृतिक सुंदरता का गढ़, धार्मिक आस्थाओं का गढ़, विभिन्न संस्कृतियों का गढ़, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गाड़ा गाड़ा बधाई और शुभकामना।

यह भी पढ़ें पीएम मोदी आएंगे छत्तीसगढ़, CM भूपेश ने पूछा- जनता के खातों में 15 लाख आया क्या?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+