छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक पुत्र ने फाड़ी पुलिसवाले की वर्दी, घटना पर सीएम भूपेश ने कह दी बड़ी बात

कांग्रेस विधायक पुत्र ने फाड़ी पुलिसवाले की वर्दी

रायगढ़,16 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के विधायक प्रकाश नायक सुर्खियों में हैं। रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के के बेटे रितिक नायक पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात विधायक पुत्र ने रायगढ़ के कोतरारोड थाने के भीतर एक पुलिस आरक्षक से जमकर मारपीट करते हुए उसकी वर्दी भी फाड़ दी। बहरहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विधायक पुत्र ने थाने में घुसकर की मारपीट

विधायक पुत्र ने थाने में घुसकर की मारपीट

रायगढ़ के कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के बेटे रितिक नायक ने पर आरोप है कि उनसे पहले थाने में घुसकर पुलिस आरक्षण के साथ बदसलूकी करते हुए वर्दी फाड़ी , फिर सड़क पर भी जमकर हंगामा करते हुए गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। विधायक पुत्र की गुंडागर्दी के बाद रायगढ़ पुलिस ने मामले में शनिवार की तड़के एफआईआर जरूर दर्ज कर ली है, लेकिन मामला संवेदनशील होने के कारण इसे मीडिया से साझा नहीं किया।

CCTV में कैद हो गई घटना

CCTV में कैद हो गई घटना

जब यह मामला खुला तो विधायक पुत्र की गुंडागर्दी ने सबको दंग कर दिया। घटना के वीडियो फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि विधायक पुत्र ऋतिक नायक ने पुलिस जवानों के साथ जमकर हाथपाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात लगभग 1 बजे रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के पुत्र अपने कुछ दोस्तों के साथ कोतरारोड क्षेत्र में सड़क पर गाड़ियों को रोककर लोगों के साथ गुंडागर्दी और मारपीट कर रहा था। इसी बीच उसने एक माल वाहक को रोककर वहां चालक और क्लीनर के साथ हिंसा करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

जिसने रोका उसे मारा

जिसने रोका उसे मारा

पीड़ित ड्राइवर ने मामले की शिकायत कोतरारोड थाने में करवाने पहुंचा। इसी दरमियान विधायक पुत्र रितिक नायक ने थाने पहुंचकर वहां चालक और क्लीनर की पिटाई करने लगा,जिसे देखकर थाने में मौजूद पुलिस आरक्षक एल राठिया ने मारपीट रोकने की कोशिश की,तो गुंडों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। थाने के मौजूद जो भी पुलिसकर्मी बीच बचाव में सामने आयें विधायक पुत्र और उनके गुंडों ने उन्हें मारा।

चाहे भूपेश बघेल के पिता हो या प्रकाश नायक के लड़के पुलिस कार्रवाई करती है:सीएम भूपेश

चाहे भूपेश बघेल के पिता हो या प्रकाश नायक के लड़के पुलिस कार्रवाई करती है:सीएम भूपेश

इधर इस गंभीर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आपराधिक घटनाएं घटती है, अपराध भी होते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की पुलिस हमेशा कार्रवाई के लिए तत्परता रहती है, फिर चाहे वह प्रकाश नायक का लड़का हो या भूपेश बघेल के पिता की बात हों, पुलिस को कभी किसी ने नहीं रोका और उसने हमेशा तत्परता के कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में कानून का राज है, ऐसा नहीं है बुलडोजर चढ़ा दिया जाये। न्याय होना चाहिए,लेकिन न्यायलय के द्वारा ही होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+