Opinion Poll: छत्तीसगढ़ में 62 सीट के साथ होगी कांग्रेस की जीत, सत्ता पर काबिज रहेंगे भूपेश बघेल

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है,लेकिन चुनावी प्रचार शुरू हो चुका है। तमाम चुनावी सर्वे में सत्तारूढ़ कांग्रेस सत्ता बरकरार रखती दिख रही है। आईएएनएस-पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल 2023 के मुताबिक , इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 62 सीटें जीतने का अनुमान है, जिसके साथ छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सत्ता में वापसी होने का अनुमान है।

BHUPESH BAGHEL

ज्ञात हो कि 1 से 13 सितंबर के बीच की समय-सीमा में किए गए सर्वेक्षण का नमूना आकार 3,672 था। 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 71 विधायक हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 27 सीटें मिलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल को बहुत मजबूत अनुमोदन रेटिंग प्राप्त है। उन्हें 60 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया है।

भाजपा के रमन सिंह को 34 प्रतिशत उत्तरदाताओं का समर्थन मिला है। सर्वेक्षण में 50 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सीएम बघेल के काम को अच्छा बताया। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 38 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओ ने किसानों को बनाया उन्नत, CM भूपेश बघेल की सोच बनी सीढी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+