CG Congress Nyay Yatra: पूर्व CM बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर साधा निशाना, कहा- कवर्धा जल रहा है
Chhattisgarh Congress Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ की सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर विपक्ष की भूमिका में खुद को स्थापित करने का प्रयास तेज कर दिया है। इस समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में न्याय यात्रा निकाल रही है। न्याय यात्रा अपने तीसरे दिन बलौदाबाजार पहुंची, जहां इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।
न्याय यात्रा के दौरा भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से हम जनता को बीजेपी सरकार की नाकामियां बताने में सफल हो रहे हैं। न्याय यात्रा से छत्तीसगढ़ की जनता में एक नया संदेश जा रहा है।

रविवार को न्याय यात्रा में पीसीसी चीफ दीपक बैज और सीएम भूपेश बघेल के साथ यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित प्रदेश के अन्य कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे।
दरअसल छत्तीसगढ़ कांग्रेस 27 सितंबर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चीफ दीपक बैज के अगुवाई में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को रायपुर में समाप्त होगी। यह सियासी यात्रा जिस क्षेत्र से निकल रही है, वहां के स्थानीय लोग भी कांग्रेस नेताओं के साथ ही कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा से राज्य की जनता में एक नया संदेश जा रहा है। सरकार की नाकामियों को बताने में हम सफल हो रहे हैं। इसी का परिणाम है कि जिस-जिस क्षेत्र में न्याय यात्रा जा रही है वहां पूरे गांव की जनता स्वागत करने के लिए इंतजार कर रही है। हमारा उद्देश्य प्रदेश को शांति की ओर वापस लाना है। बघेल ने कहा कि कवर्धा में बीते सप्ताह साहू समाज के 3 बेटों की हत्या हुई। उस घटना को सरकार रोक सकती थी।
यह भी पढ़ें मेरी मदद कीजिये, सुनसान सड़क पर अकेली हूं, सादे कपड़ों में महिला ACP ने मांगी मदद
बघेल ने हमला तेज करते हुए कहा कि, गृहमंत्री विजय शर्मा का गृह जिला कवर्धा जल रहा है। वह उनका विधानसभा क्षेत्र भी है, वह उनसे संभल नहीं रहा है, तो अपराध कब रुकेगा? इसे कौन रोकेगा? और इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्योंकि छत्तीसगढ़ जल रहा है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई थी। पुलिस लॉकअप में एक व्यक्ति को इतना मारा गया , कि उसकी मौत हो गई। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार हैं। कांग्रेस आमजनों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मरवाही में जंगली भालू का आतंक, 24 घंटों में सात हमले का शिकार












Click it and Unblock the Notifications