मेरी मदद कीजिये, सुनसान सड़क पर अकेली हूं, सादे कपड़ों में महिला ACP ने मांगी मदद
Agra News: आगरा पुलिस कंट्रोल रूम में रात के समय अचानक फ़ोन आया। फोन पर एक महिला ने पुलिस से कहा कि वो सुनसान सड़क पर अकेली है, उसे कहीं जाने का कोई साधन नहीं मिल रहा है। क्या उसको मदद मिल सकती है। महिला के फोन पर तत्काल एक्शन हुआ और 9 मिनट में कंट्रोल रूम की टीम महिला की लोकेशन पर पहुँच गई। फिर जो देखने मिला उसे देखकर पुलिस वाले दंग रह गए। उनके सामने आगरा की एसीपी सुकन्या शर्मा थीं। वह रात में महिलाओं की सुरक्षा की जांच का जायज़ा ले रही थीं।
दरअसल, आगरा में रात के समय महिलाओं की सुरक्षा कैसी है? पुलिस अपनी भूमिका ठीक से निभा रही है या नहीं। यह जाँचने के लिए स्वयं एसीपी सुकन्या शर्मा रात के अंधेरे में सादे कपड़ों में निकली थी। सफेद टी-शर्ट और काली जींस पहनकर वह ऑटो में सवार होकर अकेले आगरा की सड़कों पर घूमकर देखती रहीं। उन्होंने इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम डॉयल 112 पर कॉल किया और सहायता मांगी।

दरअसल नियमों के तहत रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे के मध्य अगर आप किसी ऐसे स्थान फंसे हैं, जहां से वाहन नहीं मिल पा रहा है, तो महिलाएं पुलिस से सहायता मांग सकती है। इसी की जांच के लिए उन्होंने रात 11.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फ़ोन घुमाया और आम महिला की तरह कहा कि मैं सुनसान जगह पर हूँ, प्लीज मेरी सहायक करिए। जिसके बाद कंट्रोल रूम की ओर से जवाब आया कि परेशान मत होना, मदद पहुंच रही है।
कंट्रोल रूम ने महिला से लोकेशन मांगकर पूछा कि आपको कहां तक जाना है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक जा रही है. इसके बाद वहां से आवाज आई कि आप वहीं रहिए मदद पहुंच रही है. फोन के बाद सिर्फ 9 मिनट के भीतर वहां मदद पहुंच गई. पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो सामने एसीपी महिला अपराध सुकन्या शर्मा को देखकर हैरान रह गई.
एसीपी सुकन्या ने इस दौरान न केवल ऑटो की सवारी की बल्कि ऑटो चालक से महिलाओं और युवतियों को होने वाली परेशानियों के बारे जानकारी ली। इस दौरान एसीपी सुकन्या शर्मा ने ऑटो चालक से कहा कि आपने वर्दी और नेम प्लेट क्यों नहीं पहनी? जब महिला सवारी बैठती है तो किन बातों का ध्यान रखते हैं? एसीपी ने बताया कि उन्होंने डॉयल 112 पर मदद मांगी थी, जिस पर 9 मिनट के भीतर मदद मिली. पुलिस टीम का समय पर मदद देखकर संतुष्टि मिली।
यह भी पढ़ें CG: बीजापुर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान जख्मी












Click it and Unblock the Notifications