राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि में कटौती, छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा ने जताया विरोध

रायपुर, 09 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में किसानों से 2500 समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के वादे को पूरा करते हुए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना एक बार फिर चर्चाओं में है। किसानों का कहना है कि सरकार इस योजना के तहत मिलने वाली राशि में कटौती कर रही है, वहीं भाजपा किसान मोर्चा ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश की राजधानी रायपुर में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि में कटौती का विरोध जताते हुए सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन करने का प्रयास किया। किसान मोर्चा की तरफ से पूरे प्रदेश में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किये जाने की खबरे हैं।

भूपेश सरकार की सबसे चर्चित योजना है राजीव गांधी किसान न्याय योजना

भूपेश सरकार की सबसे चर्चित योजना है राजीव गांधी किसान न्याय योजना

छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद राज्य में किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने के लिए 'राजीव गांधी किसान न्याय योजना' शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि यानि 21 मई 2020 को इस योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत सरकार ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना और गोधन न्याय योजना भी चला रही है। इस योजना को छत्तीसगढ़ की सफल योजनाओं में सबसे अहम माना जाता है, जिसकी वजह से प्रदेश के किसान कांग्रेस सरकार के पक्ष में झुके नजर आते हैं। लेकिन इस समय यह योजना सवालों के कटघरे में खड़ी नजर आ रही है।

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

शनिवार को छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि में कटौती किये जाने के विरोध में सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस की चाकचौबन्दी के कारण पुतला दहन नहीं हो सका, लेकिन इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार खुद को किसानों की सरकार बताती है, लेकिन उसने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के तहत किसानों को मिलने वाली बोनस राशि में 20 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के किसानों के साथ खड़ा हुआ है, इसलिए आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं इस मामले का असर खैरागढ़ के उपचुनाव में भी देखने को मिल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने ट्वीटर पर लिखा है कि खैरागढ़ के प्रिय किसान बंधुओं, आप सब मिलकर इस उपचुनाव में कांग्रेस को हराइये, फिर देखिये जो धान का बोनस आपको ये सरकार खींचतान के चार किश्तों में तरसा कर दे रही है, वही राशि ये आपको एक मुश्त देने पर मजबूर हो जाएगी। कांग्रेस को हराये, एकमुश्त बोनस पाएं।

 किसान मोर्चा भी करेगा पत्राचार:वैगेन्द्र सोनबेर

किसान मोर्चा भी करेगा पत्राचार:वैगेन्द्र सोनबेर

इधर छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा भी बोनस की राशि में कटौती के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता वैगेन्द्र सोनबेर का कहना है कि यह सही है कि किसानों को मिलने वाली बोनस राशि में 32 रुपये प्रति क्विंटल और 474 रूपये प्रति एकड़ में की कमी दर्ज की गई है। किसान संगठन इस बात को लेकर संवेदनशील है, हम शीघ्र इस विषय पर सरकार से पत्राचार करेंगे।
वहीं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के साथ अन्याय किया है। गौरतलब है कि भूपेश बघेल सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों से प्रति क्विंटल 2500 रुपए में धान की खरीदी करती है। धान खरीदी के 15 दिन बाद 1868 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानाें के बैंक खाते में भुगतान कर दिया जाता है। वहीं 632 रुपए की बची हुई राशि को चार अलग-अलग किश्तों के रूप में किसानाें के खाताें में जमा किया जाता है।

किसान विरोधी भाजपा राजनीति के लिए कर रही विरोध: सुशील आनंद शुक्ला

किसान विरोधी भाजपा राजनीति के लिए कर रही विरोध: सुशील आनंद शुक्ला

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि भाजपा किस नैतिकता के आधार पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त पर सवाल खड़े कर रही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने ही 2500 रुपये की राशि एकमुश्त देने में देर रही थी, इसलिए भाजपा के किसान विरोधी चरित्र की उपज के तौर पर हमें मजबूरी में किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को चार किश्त में पैसे देने पड़ रहे हैं। भाजपा घड़ियाली आंसू बहाकर अपनी राजनीति चमकाने के लिए चौथी किश्त को लेकर प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़े वह स्थान जहां भगवान राम ने खाये थे जूठे बेर, उसको नई पहचान देने जा रही है छत्तीसगढ़ सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+