Exit Poll पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय,की प्रतिक्रिया, जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया
Lok Sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान समाप्त होने पर सामने आ रहे तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलते दिखाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साय ने कहा है कि प्रारंभ से ही लग रहा था कि पूरे देश का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को मिलेगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि पूरा देश चाहता है नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार सरकार की बागडोर संभालें। पूरे देश में वातावरण अच्छा था, छत्तीसगढ़ में भी सभी ग्यारह सीटें हम जीतने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते मैं भी कई प्रदेशों में प्रचार करने गया हूँ, सभी जगह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण था और आज जब एग्जिट पोल में भी एनडीए की बढ़त दिखा रहे हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

जिस तरीके से पिछले विधानसभा के चुनाव में जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके भारतीय जनता पार्टी को सरकार में बैठाया और उसके मात्र सौ दिन बाद ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम हमारी सरकार ने किया है। छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास मोदी जी के साथ तो था ही, साथ ही हमारी सरकार के कार्यों से भी जनता का विश्वास बढ़ा है। 4 जून तक इंतजार करिए जनता सभी ग्यारह सीटें भाजपा को देने जा रही है।
प्रारंभ से ही तय था कि देश की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मिलेगा। प्रदेश की सभी 11 सीटें भी भाजपा को मिल रही हैं। इसलिए एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाया जा रहा है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। pic.twitter.com/By25R6f3OV
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) June 1, 2024












Click it and Unblock the Notifications