Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG Exit Poll Result: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर BJP की जीत का अनुमान, News24 Today’s Chanakya का एग्जिट पोल

CG loksabha Chunav Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। 19 अप्रैल से शुरू हुए लोकसभा चुनाव के सात चरणों की वोटिंग शनिवार समाप्त हो गई है। लोकसभा चुनाव के अंतिम परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं।

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल की माने, तो इस बार 18वीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए फिर से सरकार बनाने जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भी अनुमान व्यक्त किया है। इस सर्वे में दावा किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा जीत रही है।

bjp cg 600 jpg

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। देश में किसी सरकार बनेगी,यह आगामी 4 जून को पता चल जायेगा। इस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए में 3 चरणों में कुल 72.8% मतदान हुआ है। छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग हुई थी। पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट, दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीट और तीसरे चरण में सरगुजा (एसटी-आरक्षित), रायगढ़ (एसटी-आरक्षित), कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा (एससी-आरक्षित), रायपुर और बिलासपुर में वोटिंग हुई थी। राज्य की सभी 11 सीटों से कुल 220 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 4 जून को होगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 9 जबकि कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं थी।

लोकसभा चुनाव 2019 में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों का परिणाम

(1)सरगुजा (ST) सीट से रेणुका सिंह - भाजपा
(2)रायगढ़ (ST) सीट से गोमती साय -भाजपा
(3)जांजगीर-चांपा (SC) सीट से गुहाराम अजगल्ले - भाजपा
(4)कोरबा सीट से ज्योतसना चरणदास महंत - कांग्रेस
(5)बिलासपुर सीट से अरुण साव - भाजपा
(6)राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय - भाजपा
(7) दुर्ग सीटे से विजय बघेल - भाजपा
(8)रायपुर सीट से सुनील कुमार सोनी - भाजपा
(9)महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू - भाजपा
(10)बस्तर (ST) सीट से दीपक बैज - कांग्रेस
(11) कांकेर (ST) सीट से मोहन मंडावी - भाजपा

यह भी पढ़ें हर हिंदू 4 बच्‍चे पैदा करे, CG में बोले पंडित प्रदीप मिश्रा, कांग्रेस बीच में कूदी, तो BJP ने दिया जवाब

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+