छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, CRPF के 2 जवान घायल

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। माओवादियों को भी इस मुठभेड़ में भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के झिडपल्ली-2 क्षेत्र में हाल ही में सुरक्षाबलों ने कैंप स्थापित किया था, जिससे बौखलाए माओवादी सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए हमले को नाकाम कर दिया। कैंप के आउटर कॉर्डन में तैनात जवानों ने देर रात मुठभेड़ में भाग लिया और माओवादियों को खदेड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। देर रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर जमकर फायरिंग की, जिसके बाद नक्सली जान बचाकर जंगल की ओर भाग गए। इस दौरान इलाके में की गई सर्चिंग में बड़ी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद किया गया। फायरिंग में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

cg naxal

नक्सलियों ने 25 साल के युवक की हत्या की

इसके अलावा, नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक 25 साल के युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुंजाम के नाम से हुई है, जिसका शव चिहका-टिंदोडी मार्ग पर मिला। घटनास्थल पर नक्सलियों ने एक पर्ची भी छोड़ी थी, जिसमें आरोप था कि कुंजाम पुलिस का मुखबिर था। इस वर्ष बस्तर संभाग में नक्सलियों ने 50 से अधिक लोगों की हत्या की है, जिसमें बीजापुर और आसपास के सात जिले शामिल हैं।

13 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वह नक्सल विरोधी अभियानों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

नक्सलियों की हिंसक गतिविधियाँ

बीते कुछ दिनों में नक्सलियों ने बस्तर में भाजपा नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। 24 घंटों के भीतर दो पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी गई है। बीजापुर जिले के बिरियाभूमि में बुधवार रात नक्सलियों ने भाजपा नेता और पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण किया और फिर उनकी हत्या कर दी। सुकलु का शव सड़क पर मिला, और नक्सलियों ने एक पर्ची छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली।

इसके अलावा, बीजापुर के कडेर में पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की भी हत्या कर दी गई, जो भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।

नक्सल विरोधी अभियान में सफलता

इस वर्ष 2023 में बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने अब तक 207 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, नक्सलियों ने 55 से अधिक लोगों की हत्या की है।

सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ लगातार आक्रामक अभियान चलाया है, जिससे नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इस अभियान के तहत बीजापुर में सुरक्षाबलों ने आठ संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से टिफिन बम और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

यह भी पढ़ें CG: विष्णुदेव साय कैबिनेट का निर्णय,54 राजनीतिक मामले होंगे वापस, पढ़िए 9 अहम फैसले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+