छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारी तेज, पुलिस अफसरों को दी गई जरूरी ट्रेनिंग
CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस दौरान राज्य के कई वरिष्ठ आईपीएस अफसर मौजूद रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब , तमिलनाडू के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यब्रत साहू ने अफसरों को प्रशिक्षण दिया।
यह भी पढ़ें CG: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने ली हाईपावर कमेटी की बैठक, शहरी विकास पर हुई चर्चा
राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रशिक्षण सत्रों के महत्व, आवश्यकता , निर्वाचन संबंधी कानून के उपयोग करके शांतिपूर्ण निर्वाचन करवाने की दिशा में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने राज्यु की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के के लिए जरुरी तैयारियों, आवश्यक पुलिस बल के लिए जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
जुनेजा ने पुलिस अफसरों को राज्य में सफल निर्वाचन संपन्न कराने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब ने चुनाव की घोषणा के पूर्व की जाने वाली तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था के बारे में गहन प्रशिक्षण दिया।












Click it and Unblock the Notifications