CG News: घर में मिला इतना सोना कि मंगवानी पड़ी मशीन, छत्तीसगढ़ के चोरों के घर सोना देखकर पुलिस भी चकरा गई
Chhattisgarh News: देश की राजधानी दिल्ली में एक ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ रुपये के सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। छत्तीसगढ़ में पुलिस ने चोरी के सोने के आभूषणों के साथ सरगना समेत 2 चोरों को गिरफ्तार किया है।
इन बदमाशों की पहचान शिवा चंद्रवंशी और लोकेश श्रीवास की के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लाखों की नकदी के साथ बड़ी मात्रा में सोने और हीरे के ज्वेलरी भी जप्त किए हैं। दिल्ली पुलिस अब इन आरोपियों को दिल्ली ला रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में बताया कि दिल्ली के भोगल की ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना में दुर्ग में एक आरोपी से 12.50 लाख रुपये नकद और 18 किलो से अधिक सोना और हीरे के जेवरात जप्त किए हैं।
मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दुर्ग जिले के भिलाई स्थित स्मृति नगर में छुपा हुआ था। वहीं, लोकेश का दूसरा साथी शिवा चंद्रवंशी को बिलासपुर पुलिस ने कवर्धा से पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 23 लाख के जेवर बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, लोकेश श्रीवास एक शातिर बदमाश है। जिसे ज्वेलरी के दुकानों में चोरी करने में महारत हासिल है। लोकेश दुर्ग का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। दिल्ली की इस सबसे बड़ी चोरी से पहले भी इसने कई अन्य जगहों पर ऐसी घटना को अंजाम दिया था।
आरोपी पहले भी भिलाई के पारख सोने की दुकान में हुई बड़ी चोरी में गिरफ्तार हो चुका है। वह हर बार चोरी करके जेल जाता और जेल से छूटने के बाद फिर चोरी करता है। आरोपी लोकेश श्रीवास हर बार सोने की दुकान को ही अपना निशाना बनाता है।उसने दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कवर्धा सहित छत्तीसगढ़ में कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस वारदात में जानकारी देते हुए बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में आरोपी गहनों की दुकान में घुस गए, स्ट्रॉन्ग रूम में सेंध लगाकर करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक के सोने चांदी के साथ-साथ 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। इस चोरी में कम से कम 3 अज्ञात लोग शामिल थे। जो राजधानी की सबसे बड़ी चोरी में से एक थी।
पुलिस ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के भोगल में उमराव सिंह ज्वैलर्स नामक दुकान में कई सीसीटीवी कैमरे मौजूद थे। लेकिन रविवार आधी रात के आसपास वे क्षतिग्रस्त हो गए। मालिक ने रविवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद की और मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे दुकान खोली तो उसे चोरी की जानकारी हुई। सोमवार को दुकान बंद रहती है।
चोरों ने पूरी ज्वेलरी साफ कर दिया था। ना सिर्फ दुकान की अलमारियों और शो केस में रखी सोने के आभूषण चुराई गई थी बल्कि खुफिया स्ट्रॉन्ग रूम तक में सेंधमारी की गई थी। सोने-चांदी की ज्वेलरी के अलावा कीमती जेम्स स्टोन यानी हीरे-जवाहरात तक, सब कुछ चोरों ने उड़ा लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications