CG: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने ली हाईपावर कमेटी की बैठक, शहरी विकास पर हुई चर्चा

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभिन्न परियोजनाओं के स्वीकृत और प्रस्तावित कार्यों हेतु गठित हाई पावर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में कई कार्यों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

AMITABH JAIN IAS CHHATTISGARH

राज्य सरकार के अधिकारियों ने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक और राष्ट्रीय आवास बैंक के द्वारा मंजूर विभिन्न कार्यों के प्रस्तावों के संबंध में अधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। अफसरों ने बताया कि तकनीकी शिक्षा और जन शक्ति नियोजन विभाग के तहत 122 आईटीआई के उन्नयन हेतु मशीन औजार एवं उपकरण हेतु प्रस्ताव सिडबी को प्रेषित किए गए है।

यह भी पढ़ें CG Election 2023: कब जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची? डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने खोले सारे पत्ते

इसी तरह से छत्तीसगढ़ के विभिन्न रीपा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लगभग 75 कार्यों हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत 18 नगरीय निकायों के अधोसंरचना विकास के कार्यों पात्र घोषित किया गया है। इस हेतु नगरीय निकायों में स्वीकृत लगभग 433 करोड़ के कार्यों को चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार से राष्ट्रीय आवास बैंक के अंतर्गत वर्तमान में बीजापुर एवं भैरमगढ़ जल आवर्द्धन योजनाएं स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में BSP-GGP गठबंधन तय, बसपा 53 और जीजीपी 37 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

इन जल आवर्द्धन योजनाओं के कार्य प्रगति में है। वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. अयाज तम्बोली, भारतीय लघु विकास बैंक नई दिल्ली की उप महाप्रबंधक ममता कुमारी, क्षेत्रीय प्रबंधक राष्ट्रीय आवास बैंक रायपुर के सचिन शर्मा सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, तकनीकी शिक्षा समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें CG DEVLOPMENT: सीएम भूपेश बघेल ने दी भाजपा को चुनौती, अपने कार्यकाल की लिस्ट निकाल लें, हमसे तुलना कर लें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+