छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ED का छापा, जद में आये बड़े अधिकारी,कारोबारी, नेता ,कांग्रेस बोली-हम नहीं डरेंगे
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने अपनी धमक दर्ज कराई है। मंगलवार सुबह-सुबह ही ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों की टीम ने राज्य के कई शहरों में छापा मारा है।
रायपुर, 11 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने अपनी धमक दर्ज कराई है। मंगलवार सुबह-सुबह ही ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों की टीम ने राज्य के कई शहरों में छापा मारा है। मिली जानकारी के मुताबिक कि ईडी की टीम ने रायपुर, भिलाई, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ में IAS अफसर, सीए समेत कई कांग्रेस नेताओं के यहां छापामार करवाई की है। शुरुआती खबरों के मुताबिक राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में शहर के नामी CA विजय मालू के घर ED ने छापा मारा है।

इसके अतिरिक्त रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू के निवास, महासमुंद में कांग्रेस के दिग्गज नेता अग्नि चंद्राकर, अनुपम नगर में कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी के यहां छापा मारा है। साथ ही माइनिंग हेड IAS अधिकारी जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी ED ने छापा मारा है। सूचना मिली है कि मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय का एक दल छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में छापे के लिए गई थी।
इस प्रकार मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने एक दर्जन कारोबारियों और अधिकारियों के ठिकाने पर कार्रवाई की। ईडी की टीम तड़के 6:00 बजे से ही रायपुर रायगढ़ महासमुंद कोरबा और भिलाई में सक्रिय है। इसके अलावा दुर्ग जिले के भिलाई के सूर्या रेजीडेंसी में भी ED की टीम ने धमक दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि दो महीने पहले ही राज्य के कोयला कारोबारियों और खनिज अधिकारियों के यहां आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी।
कांग्रेस डरने वाली नहीं है: कांग्रेस
ED के छापे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हमें पहले से आशंका थी कि भारतीय जनता पार्टी सीधी राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ पायेगी, तो केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई बार इस बात की आशंका जाहिर की थी ,यह छापे इसी तरफ इशारा करते हैं। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अगर क़ानूनी और नियमित कार्रवाई है,तो कहीं कोई समस्या नहीं है,लेकिन विपक्षियों पर दबाव बनाने के लिए विद्वेषवश पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्रवाई कर रही है,वह निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की चालों से डरने वाली नहीं है,हम इसका मुकाबला करके जनता के बीच बेनकाब करेंगे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Politics: भूपेश बघेल, टी एस सिंहदेव में हो गई सुलह, फिर साथ दिख रही है जय वीरू की जोड़ी












Click it and Unblock the Notifications