Chhattisgarh: कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का Tweet, भाजपाइयों का दर्द बढ़ाने वाली तस्वीर देखिये,जानिए मामला
सोमवार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पर निकल गए। उनके साथ सूबे के स्वास्थ्य और कवर्धा के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव भी थे। पहली बार बाबा और दाऊजी की जोड़ी ने भेंट-मुलाकात का मंच साझा किया
रायपुर, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच की खटास कम होती दिखाई दे रही है। सोमवार को दोनों नेता एक कवर्धा दौरे पर थे। 2018 के चुनाव से पहले दोनों नेता कांग्रेस के लिए प्रचार के दौरान और पार्टी की हर बैठक में साथ नजर आते थे,लेकिन ढाई साल बाद नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं के चलते दोनों के बीच खटास आ गई थी।

सोमवार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पर निकल गए। उनके साथ सूबे के स्वास्थ्य और कवर्धा के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव भी थे। पहली बार बाबा और दाऊजी की जोड़ी ने भेंट-मुलाकात का मंच साझा किया,एक साथ चौपाल लगाई और सहसपुर लोहारा में एक किसान के घर पर भोजन किया। दोनों नेताओ को साथ देखकर कोंग्रेसी खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
सोमवार को कवर्धा जिले के प्रवास पर दोनों नेताओं ने करीब दो साल बाद दोनों नेताओं के पूरा दिन एक साथ गुजारा है। अब यह साफ़ नजर आ रहा है कि दोनों नेताओं ने अपने मनभेद मिटाकर 2023 के चुनावी तैयारियों के लिए एक बार फिर साथ मेहनत करने का मन बना लिया है।
यह खबर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के लिए अच्छी नहीं है,क्योंकि भाजपा को उम्मीद थी कि कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बीच की कलह का फायदा उसे आगामी चुनाव में मिल सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने फेसबुक पर सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की एक साथ भोजन करते हुए तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया कि छत्तीसगढ़ में भाजपाइयों का दर्द बढ़ाने वाली तस्वीर देखिये
इधर छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया इंचार्ज अमित चिमनानी ने कहा कि भाजपा के मीडिया इंचार्ज कांग्रेस पार्टी ने कई बार अपमानित किया है। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री होने के बावजूद उन्हें उनके ही विभाग कि बैठकों में नहीं बुलाया जाता था। सरकारी प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया। चिमनानी ने कहा कि हद तो तब हो गई,जब कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की तरफ से सिंहदेव पर हत्या करवाने का आरोप लगवाया गया। उन्होंने सिंहदेव के पंचायत मंत्री का पद छोड़ने संबंधी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सिंहदेव का पत्र सबने पढ़ा है,उसमे साफ लिखा था कि कांग्रेस सरकार में उन्हें निर्णय नै लेने दिया जा रहा है। ये दरार इतनी बढ़ चुकी है कि साथ में फोटो खिचवा लेने से इसे नहीं भरा नहीं जा सकता है।
इस खबर का विस्तार पढ़ें Chhattisgarh Politics: भूपेश बघेल, टी एस सिंहदेव में हो गई सुलह, फिर साथ दिख रही है जय वीरू की जोड़ी












Click it and Unblock the Notifications