Durg: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दल गठित, EVM, वीवीपैट के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अपनी तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार को दुर्ग जिले में अंतर्गत निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों और मतदान दल को आज बी.आई.टी. कालेज में प्रशिक्षण दिया गया।

chhattisgarh election EVM

मतदान दलों को निर्वाचन कार्य के दौरान उनके दायित्वों, तकनीकी जानकारी के साथ बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों को ई.व्ही.एम. से मतदान कराने की विधिवत् प्रक्रिया, मशीन के सिलिंग करने, वोटिंग करने एवं वोटिंग के पश्चात् मशीन के सिलिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताई जा रही सभी निर्देशों और बारीकियों को भली-भांति समझ कर प्रयोग के तौर पर मशीन का संचालन, वोटिंग करने के तरीके से रू-ब-रू होने कहा गया है।

ज्ञात हो कि दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर, भिलाई नगर, पाटन और अहिवारा के लिए नियुक्त मतदान दल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बैलेट यूनिट को वीवीपैट से कनेक्ट और वीवीपैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करने की प्रक्रिया बतायी गई है। साथ ही वीवीपैट के पेपर रोल, कंपाटमेंट, बैलेट स्लीप कंपाटमेंट, पावर पैक कंपाटमेंट और कन्टेनर कंपाटमेंट के संबंध में अवगत कराया गया।

मॉकपोेल शुरू करने के पहले पावर स्वीच ऑन करना और मॉकपोल के बाद पावर स्वीच ऑफ करने के साथ ही निर्धारित समय पर मॉकपोल की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूर्ण करने की सलाह दिए। इस दौरान मशीन सिंलिंग, अड्रेस ट्रैक, एजेंट का हस्ताक्षर, पीठासीन अधिकारी का घोषणा पत्र के साथ निर्वाचन कार्य में बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा ई.व्ही.एम.-वीवीपैट के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों की शंकाओं का भी समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: आचार संहिता के दौरान सख्ती, हटाए गए 1 लाख बैनर पोस्टर, दुर्ग में ही थे 34000 से अधिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+