Chhattisgarh Election: आचार संहिता के दौरान सख्ती, हटाए गए 1 लाख बैनर पोस्टर, दुर्ग में ही थे 34000 से अधिक
CHHATTISGARH ELECTION DURG: छत्तीसगढ़ में सरकारी अमला चुनावी आदर्श आचार संहिता का पालन करने में जुट गया है। प्रदेशभर में निर्वाचन आयोग पूरी तरह से एक्शन मोड पर है इसी नज़र आ रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रो में सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, बैनर और पोस्टर हटाने की कार्रवाई जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर तक कुल एक लाख 47 हजार 447 प्रचार सामग्रियां हटाई जा चुकी है।वहीं केवल दुर्ग जिले की बात करें,तो यहां 6 विधानसभा सीटों से 34000 से ज्यादा बैनर पोस्टर हटाए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र मीणा ने बताया कि दुर्ग जिले की सभी 6 और 2 आंशिक विधानसभा सीटों पर आचार संहिता का पालन करवाने के लिए गठित टास्क टीम का गठन किया था जिसके अंतर्गत आदर्श आचार संहिता पालन करते हुए संपत्ति निरुपन की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। जिसके तहत दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटों से 34000 से अधिक बैनर पोस्टर हटाए गए हैं, जिसमें 23856 सावर्जनिक स्थान पर और निजी स्थान से 10322 पोस्टर बैनर हटाए गए हैं। इनमें दुर्ग जिले में बेमेतरा की दो आंशिक विधानसभा सीटे भी आती है,वहां भी बैनर पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई है।
ज्ञात हो कि केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा 9 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे की थी, जिसके बाद से ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। राज्य में प्रथम में 20 विधानसभा सीटों पर 07 नवंबर को मतदान होगा। इन सीटों में बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की 8 सीट शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications