धनतेरस के साथ दीपावली पर्व का आगाज़, सीएम भूपेश बघेल ने अपने घर के आंगन में बांधी धान की झालर
Dhanteras: पूरे देश में धनतेरस की धूम है। इस पर्व के साथ ही दीपावली का त्योहार शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी धनतेरस के दिन बाजारों में सुबह से भीड़ दिखाई दे रही है।इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपवाली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार अपने आवास के गेट पर धान की झालर लगाकर इस रस्म की शुरुआत की है । ज्ञात हो कि दीपावली के दौरान खेतों में जब नई फसल पककर तैयार हो जाती है, तब कृषक धान की नर्म बालियों से कलात्मक झालर तैयार करते हैं।

शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल एक फोटो शेयर कर बताया कि देवारी तिहार के शुरूआत "चिरई चुगनी" के साथ। आज देवारी तिहार के सुरहुत्ती हरय, ए सुग्घर बेरा म "धान के कटोरा" हमर छत्तीसगढ़ के घर दुवारी मन म धान के बने "चिरई चुगनी" लगाय के परंपरा हरय।
यह भी जानना जरुरी है कि छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार, धान की झालर को अपने घरों की सजावट कर लोग अपनी सुख और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के अपना आभार प्रदर्शित करते हुए उन्हें पूजन के लिए आमंत्रित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि उनका यह आमंत्रण उन चिड़ियों के जरिये से देवी तक पहुंचता है, जो धान के दाने चुगने आंगन और दरवाजे पर उतरती हैं।
यह भी पढ़ें सीएम भूपेश बघेल ने दी जनता को धनतेरस की शुभकामनायें












Click it and Unblock the Notifications