सीएम भूपेश बघेल ने दी जनता को धनतेरस की शुभकामनायें
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश समेत समस्त देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने अपने ट्विटर पर लिखा कि धन-धान्य से परिपूर्ण जीवन की कामनाओं के साथ छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

सीएम भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि धनतेरस के अवसर पर आप सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होकर एक स्वस्थ प्रदेश व समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लें। मैं माता लक्ष्मी, कुबेर जी एवं भगवान धन्वंतरी से सभी के जीवन में प्रेम-सद्भाव, यश, सुख-समृद्धि और उन्नति के संचार की कामना करता हूं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP देगी किसानों को 2 वर्षों का बकाया बोनस, 20 POINTS में समझिये भाजपा का संकल्प पत्र












Click it and Unblock the Notifications