Dhan Kharidi 2022: सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी से किसानों का रकबा शून्य, प्रदेश के 37 हजार किसानों को होगा नुकसान
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत आज से हो चुकी है। किसान खरीदी केंद्रों में धान बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बीच NIC के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते प्रदेश के 37000 किसानों को भटकना पड़ रहा है। कबीरधाम जिले में ऐसे किसानों की संख्या लगभग 9000 है। इस गड़बड़ी के चलते किसानों के खेतों का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है।

किसान लगा रहें है सोसायटी के चक्कर
NIC के सॉफ्टवेयर में इस गड़बड़ी के चलते किसानों को धान खरीदी केंद्रों में चक्कर लगाना पड़ रहा है। तो वहीं कई किसानों का रकबा अन्य गांव में जुड़ने के कारण उन्हें धान का टोकन लेने में परेशानी हो रही है। किसानों को समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर इसे तकनीकी गड़बड़ी बता रहे हैं। लेकिन जल्द ही इसे नहीं सुधारा गया तो किसानों को बड़ी परेशानी से जूझना पड़ेगा। अभी धान की कटाई विलम्ब होने के कारण सोसायटियों में कम किसान पहुंच रहें हैं।

एक आधार नम्बर का दो खरीदी केंद्रों में इस्तेमाल
एनआईसी अधिकारियों द्वारा इस गड़बड़ी को जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है। वहीं एक किसान के दो अलग-अलग जगह भूमि होने पर आधार नंबर के अनुसार खेतों का रकबा दूसरे गांव में जुड़ गया है। इसे ठीक करने के लिए पहले गांव से रकबा कम करना पड़ेगा। तभी किसान दुसरे केन्द्र में धान बेच सकेंगे। जबकि जिले में इस साल एक लाख 17 हजार 170 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। कबीरधाम जिले में 103 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 4 लाख 67 हजार टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

अधिकारी बोले जल्द ठीक होगी परेशानी
कबीरधाम जिले की जॉइंट कलेक्टर दीप्ति गीते का कहना है की एकीकृत किसान मॉड्यूल मे किसानों का पंजीयन किया जा रहा था। पिछले 5 साल पंजीयन का रिकॉर्ड सॉफ्टवेयर में आगे नहीं बढ़ाया गया। इस कारण यह समस्या हो रही है। जबकि भुईया और सोसाइटी मॉड्यूल में सही दिखा रहा है। इसे जल्द सुधार लिया जाएगा।

प्रदेश के 37 हजार किसानों का रकबा हुआ शून्य
कबीरधाम बेमेतरा दुर्ग बालोद जैसे जिलों के कई खरीदी केंद्रों में ऐसे किसानों की संख्या सैकड़ों में है। इन किसानों का रकबा सॉफ्टवेयर में शून्य दिखा रहा है। जबकि इन किसानों ने खेतों में फसल ली है और हर साल धान बेचते आ रहे हैं। इस तरह प्रदेश में कुल 37000 किसानों का रकबा शून्य हो गया है।अब किसान समिति प्रबंधकों पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। कबीरधाम जिले के मरका समिति के अंतर्गत 11 गांव आते हैं, जहां करीब 1200 पंजीकृत किसान हैं। इनमें से 28 प्रतिशत किसानों का रकबा सॉफ्टवेयर में शून्य हो गया है।
यह भी पढ़ें.. Dhan Kharidi 2022: केंद्र पहुंचते ही अन्नदाताओं का होगा सम्मान, अवैध धान खपाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications