Shivaji Maharaj statue: इजरायल में स्थापित होगा छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, कॉन्सुल जनरल का ऐलान

Israel Chhatrapati Shivaji Maharaj statue: इजरायल के मुंबई स्थित कॉन्सुल जनरल Yaniv Revach ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि इजरायल में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शिवराज्याभिषेक दिवस के मौके पर उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से मुलाकात कर इस परियोजना के लिए सहयोग और मार्गदर्शन मांगा।

रेवाच ने कहा कि भारत और इजरायल के इतिहास में कई समानताएं हैं और इसी वजह से शिवाजी महाराज को सम्मान देने का फैसला लिया गया। महाराष्ट्र सरकार ने भी इस पहल को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया है।

Israel Chhatrapati Shivaji Maharaj statue

शिवाजी महाराज से प्रेरित हुआ इजरायल

यानिव रेवाच ने कहा कि भारत आने के बाद उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास और योगदान के बारे में विस्तार से जाना। उन्हें महसूस हुआ कि जैसे शिवाजी महाराज ने अपने लोगों और अपनी भूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया, वैसे ही यहूदी समुदाय ने भी अपने अस्तित्व और देश के लिए लंबा संघर्ष किया है। इसी समानता ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

ये भी पढे़ं: Mossad मोसाद को 'किलिंग मशीन’ बनाने वाला चीफ! कौन हैं David Barnea जिससे कांपते थे दुश्मन, क्यों छोड़ी एजेंसी?

भारत-इजरायल दोस्ती का नया प्रतीक

रेवाच के अनुसार यह सिर्फ एक प्रतिमा लगाने का प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि दोनों देशों की दोस्ती को मजबूत करने की एक कोशिश है। उन्होंने कहा कि जब इजरायल में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित होगी तो वहां रहने वाले लोग भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में और अधिक जान सकेंगे। यह पहल आने वाले वर्षों में भारत और इजरायल के लोगों को एक-दूसरे के और करीब लाने का काम करेगी। इसे दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों का नया प्रतीक माना जा रहा है।

किसी बड़े शहर में लग सकती है प्रतिमा

इजरायली कॉन्सुल जनरल ने बताया कि योजना है कि शिवाजी महाराज की एक बड़ी और आकर्षक प्रतिमा तैयार कर उसे इजरायल भेजा जाए। इसे इजरायल के किसी प्रमुख शहर में स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी शहर का नाम तय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य केवल एक स्मारक बनाना नहीं, बल्कि भारतीय और इजरायली लोगों के बीच एक स्थायी सांस्कृतिक कनेक्शन तैयार करना है।

ये भी पढे़ं: सिर्फ ₹30,000 के ड्रोन ने किया Israel की नाक में दम, Iron Dome फेल! क्या करेंगे Nentayahu? Video भी किया पोस्ट

महाराष्ट्र सरकार देगी पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए हर संभव सहयोग देगी। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में फडणवीस ने यानिव रेवाच का धन्यवाद करते हुए कहा कि इजरायल में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित होना गर्व की बात है। उन्होंने इसे भारत और इजरायल के मजबूत होते रिश्तों का शानदार उदाहरण बताया और इस पहल की सफलता की कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+