अंजना ओम कश्यप का खान सर पर तगड़ा पलटवार, ठोका इतने करोड़ का केस कि निकल जाएगी हेकड़ी!
Anjana Om Kashyap Defamation Case on Khan Sir: देश के चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर (फैजल खान) की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ फायरिंग केस को लेकर उनका नाम पहले से सुर्खियों में है, वहीं अब उन पर दिल्ली हाईकोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा भी दायर कर दिया गया है। 'आजतक' की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और TV Today Group की ओर से दाखिल इस याचिका ने पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है।
आरोप है कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की गई कुछ टिप्पणियों और वीडियो के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में खान सर के साथ कई अन्य शिक्षकों के नाम भी शामिल हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह विवाद अब अदालत तक पहुंच चुका है और शिक्षा जगत से लेकर मीडिया इंडस्ट्री तक हर कोई इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंचा अंजना ओम कश्यप-खान सर का मामला
दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में खान सर, अभिनव सर, बबीता त्यागी समेत कुल आठ लोगों को पक्षकार बनाया गया है (शामिल किया गया)। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।
ये भी पढ़ें: 'गोली चलाओ, मैं देख लूंगा', गार्ड्स के किस बयान के बाद खान सर पर लगी BNS की धारा 109? FIR में कौन से आरोप
याचिका में यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर मौजूद संबंधित वीडियो और पोस्ट हटाने की मांग भी की गई है। साथ ही 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग अदालत के सामने रखी गई है।
मुकदमे के बाद क्या बोले अभिनव सर?
इस पूरे मामले की जानकारी शिक्षक अभिनव सर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ 2 करोड़ रुपये का मानहानि दावा दायर किया गया है। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि अदालत का दरवाजा खटखटाना किसी भी व्यक्ति का कानूनी अधिकार है और वे उसका सम्मान करते हैं।
अभिनव सर ने यह भी कहा कि उनके पास अपने पक्ष को साबित करने के लिए पर्याप्त तथ्य और सवाल हैं, जिन्हें वे कोर्ट के सामने रखेंगे। उनके मुताबिक सच्चाई का फैसला अदालत में होगा, सोशल मीडिया पर नहीं। हालांकि इस मामले में खान सर सहित बाकी 7 लोगों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
पिछले कुछ समय से यूट्यूब शिक्षकों और मुख्यधारा की मीडिया की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई थी। इसी दौरान अंजना ओम कश्यप की कुछ कथित टिप्पणियों को लेकर विवाद खड़ा हुआ। NEET पेपर लीक और CBSE परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान कोचिंग संस्थानों और ऑनलाइन शिक्षकों की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। आरोप है कि इसी बहस के दौरान कुछ शिक्षकों के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद कई शिक्षकों ने सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
विवाद बढ़ने के बाद खान सर समेत कई शिक्षकों के वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। इस मुद्दे पर समर्थन और विरोध दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर इस विवाद से जुड़े वीडियो, पोस्ट और मीम्स बड़ी संख्या में शेयर किए गए। देखते ही देखते यह मामला शिक्षा और मीडिया से जुड़ी राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बन गया।
फायरिंग केस में भी बढ़ी खान सर की परेशानी
मानहानि मामले के अलावा खान सर का नाम फायरिंग केस को लेकर भी चर्चा में है। शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में उनके सरेंडर करने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि दिनभर चली चर्चाओं के बावजूद न तो उन्होंने आत्मसमर्पण किया और न ही उनके वकील की ओर से अग्रिम जमानत की कोई याचिका दाखिल की गई। उम्मीद है कि सोमवार को इस मामले ने कोई बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।
इस मामले में पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। संभावित गतिविधियों को देखते हुए पटना सिविल कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया था। अब एक तरफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर 2 करोड़ रुपये का मानहानि केस और दूसरी तरफ फायरिंग मामले की जांच ने खान सर की कानूनी चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें: 'एक नंबर के झूठे हैं खान सर', ना सस्ती पढ़ाई-ना बजट में इलाज, छात्राओं ने खोली एक-एक फर्जी दावे की पोल!












Click it and Unblock the Notifications