LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार बढ़े सिलेंडर के दाम, इतना रुपये अधिक महंगा हो गया घरेलू Cylinder

LPG Price Hike: घर के बजट पर एक और महंगाई की मार पड़ी है। एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया गया है। इसकी कीमत में 29 रुपये और बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में अब यह 942 रुपये का मिलेगा। पहले इसकी कीमत 913 रुपये थी। यह नया बदलाव 7 जून 2026 से लागू हो गया है।

तीन महीने में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें

पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को भी दाम बढ़ाए गए थे। तब सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये का इजाफा हुआ था। दुनिया भर में ऊर्जा की कीमतें फिलहाल काफी बढ़ गई हैं। इसका सीधा असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

LPG Price Hike

क्यों बढ़ रहे हैं LPG सिलेंडर के दाम?

वैश्विक ईंधन आपूर्ति अभी तनाव में है। मिडिल ईस्‍ट का संघर्ष इसकी मुख्य वजह है। इससे हर जगह लागत बढ़ रही है।सरकारी तेल कंपनियों को इन दिनों काफी नुकसान हो रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यह घाटा 703 रुपये प्रति सिलेंडर था। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत अस्थिर हैं। सरकार सारा बोझ जनता पर नहीं डालना चाहती है। हालांकि भारी दबाव के कारण अब कीमतें बढ़ानी ही पड़ीं।

क्‍या होगी एक सिलेंडर की कीमत?

प्रति सिलेंडर की पुरानी कीमत (दिल्ली) 913 रुपये थी। जिसमें अब बढ़ोतरी 29 रुपये की हो गई है। नए बढ़े हुए दाम के बाद एक सिलेंडर की नई कीमत (दिल्ली) 942 रुपये होगी।

जानिए मेट्रो शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली (Delhi) घरेलू सिलेंडर (14.2 kg): ₹942.00 कमर्शियल सिलेंडर (19 kg): ₹3,113.502

बेंगलुरु (Bengaluru) घरेलू सिलेंडर (14.2 kg): ₹970.50कमर्शियल सिलेंडर (19 kg): ₹3,198.003

मुंबई (Mumbai) घरेलू सिलेंडर (14.2 kg): ₹941.50कमर्शियल सिलेंडर (19 kg): ₹3,067.504.

कोलकाता (Kolkata) घरेलू सिलेंडर (14.2 kg): ₹968.00कमर्शियल सिलेंडर (19 kg): ₹3,260.005.

चेन्नई (Chennai) घरेलू सिलेंडर (14.2 kg): ₹957.50 कमर्शियल सिलेंडर (19 kg): ₹3,300.00

पेट्रोल और डीजल पर भी असर

सिर्फ रसोई गैस ही नहीं, ईंधन भी महंगा हुआ है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार ऊपर बढ़ रहे हैं। मध्य मई से अब तक यह 7.50 रुपये बढ़े हैं। सीएनजी भी प्रति किलो 6 रुपये महंगी हो गई है। पेट्रोल पर 11 रुपये और डीजल पर 33.6 रुपये का नुकसान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+