दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का बयान, भाजपा कार्यालय पर चलना चाहिए बुलडोजर, वहीं होती है दंगे की प्लानिंग
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का बड़ा बयान, भाजपा कार्यालय पर चलना चाहिए बुलडोजर, वहीं होती दंगे की प्लानिंग
रायपुर, 20 अप्रैल। बुधवार को रायपुर में दिल्ली सरकार में मंत्री और छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी बदलबों छत्तीसगढ़ के नारे के साथ सरकार बनाएगी। राय ने कहा कि उनकी पार्टी 2023 केअंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारीशुरू कर चुकी है। आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव जीतने के बाद छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए मेहनत करेगी। गोपाल राय ने कहा कि बदलबो छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आप छत्तीसगढ़ के हर गांव और मोहल्लों में जाकर पार्टी का प्रचार करेगी।वही दिल्ली सरकर के मंत्री गोपालराय ने दिल्ली दंगे को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा ।

छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में आप करेगी जनसंवाद
दिल्ली सरकार ने मंत्री गोपाल राय ने बताया कि आप की छत्तीसगढ़ इकाई 25 मई से 25 जून प्रदेश के हर गांव और मोहल्ले में जनसंवाद कार्यक्रम रखेगी। उसके बाद 3 जुलाई को बस्तर संभाग के कांकेर जिले में संकल्प यात्रा का आयोजन करेगी। गोपाल राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से आम आदमी का मोह भंग हो चुका है,क्योंकि 15 साल तक भाजपा के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को कांग्रेस सरकार ने केवल 3 साल में तोड़ दिया। राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर पोस्टिंग ने नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने जनता से किए गए वादों को तोड़ दिया है।
Recommended Video
गोपाल राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों से किए गए वादे भूल चुकी हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों ने कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया ,लेकिन अब आप को मौका देगी। गोपाल राय ने कहा कि हमारी जंग कांग्रेस या भाजपा से नहीं है बल्कि भ्रष्ट तंत्र से है ,क्योंकि सिस्टम सही रहेगा ,तो इसका लाभ जनता को मिलेगा.
राय ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के कई नेता पार्टी के संपर्क में हैँ और समय आने पर सभी पार्टी में प्रवेश करेंगें ।साथ ही साथ प्रबुद्ध जन, युवा और महिलाये भी लगातार चर्चा में है और समय समय पर पार्टी प्रवेश कर रहे है।प्रदेश प्रभारी संजीव झा के प्रदेश में नौ दिवसीय तूफानी सदस्यता अभियान से प्रबुद्ध जनों और युवाओं में त्वरित ऊर्जा का संचार हुआ है और पार्टी सदस्यता लेने की मानो होड़ सी लग गयी है।
दिल्ली दंगे को लेकर दिया बड़ा बयान
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली दंगे को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी पूरे देश में दंगे करवा रही है। उन्होंने कहा कि दंगे बीजेपी की तरफ से प्रायोजित हैं। 5 राज्यों में चुनाव हो जाने के बाद भाजपा सारे देश में दंगे करावा रही है ,ताकि जनता को मूल मुद्दों से भटकाया जा सके। केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली दंगे पर कहा कि दंगा भाजपा की सुनियोजित साजिश है, इसी के तहत दंगे कराए जा रहे हैं । गोपाल राय ने कहा कि सबसे पहला बुलडोजर भाजपा कार्यालय में चलना चाहिए,क्योंकि भाजपा कार्यालय से ही दंगे की प्लानिंग होती है और दंगे की शुरुआत भी यहीं से होती है ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी कर रहे हैं हड़ताल, जानिए इन युवा कर्मचारियों की पीड़ा












Click it and Unblock the Notifications