Deepwali 2022: दीपावली पर बड़ा सुंदर सजा है सीएम भूपेश बघेल का घर, देखिए रौनक

दीपावली त्यौहार यानि छत्तीसगढ़ी बोली में कहा जाये, तो देवारी तिहार पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में एलईडी लाईप, रंग-बिरगें कपड़ों से आकर्षक साज-सज्जा की गई है

Deepawali 2022 : पूरे देश में दीपावली पर्व की धूम है। सभी ने अपने अपने घरों में सुंदर सजावट कर रखी है। दीपावली त्यौहार यानि छत्तीसगढ़ी बोली में कहा जाये, तो देवारी तिहार पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में एलईडी लाईप, रंग-बिरगें कपड़ों से आकर्षक साज-सज्जा की गई है। खास बात यह है कि इस साज-सज्जा में छत्तीसगढ़ के स्थानीय परंपराओं और प्रतीकों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।

दरवाजे पर लिखा है शुभ देवारी तिहार

दरवाजे पर लिखा है शुभ देवारी तिहार

सीएम भूपेश बघेल के घर के मुख्य द्वार में एलईडी लाइट से *शुभ देवारी तिहार* लिखा हुआ और दोनों गेट में दिया का प्रतीक बनाया गया है, जो बहुत ही आकर्षक प्रतीत हो रहा है।

रंग बिरंगे रोशन नज़ारे

रंग बिरंगे रोशन नज़ारे

वहीं प्रवेश द्वार के बाद छोटे-छोटे पेड़ पौधों को झालर लाइट से और रंग-बिरंगे कपड़ों से प्रवेश मार्ग को सजाया गया है। निवास के अंदर वाले गेट में भी एलईडी लाइट से बना दिया का प्रतीक भी मनमोहक दिखाई दे रहा है। वर्ष 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने की वजह से मुख्यमंत्री निवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

सीएम भूपेश ने दी दीपावली की शुभकानाएं

सीएम भूपेश ने दी दीपावली की शुभकानाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि रोशनी का त्यौहार दीपावली सबके जीवन और घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करे।

जलाए स्नेह का दीपक

जलाए स्नेह का दीपक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शुभकामना संदेश कहा है कि हमारे जीवन में त्यौहारों से नई उमंग और स्फूर्ति आती है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत बनती है। धार्मिक आस्था के साथ त्यौहार हमारी परम्परा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दीपावली में हम स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Congress का मिशन बस्तर होगा शुरू, दीपावली के बाद दौरे पर निकलेंगे पुनिया और मरकाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+