Chhattisgarh Congress का मिशन बस्तर होगा शुरू, दीपावली के बाद दौरे पर निकलेंगे पुनिया और मरकाम
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष चीफ मोहन मरकाम बस्तर संभाग की 6 सीटों पर 28 अक्टूबर से दौरे पर निकलेंगे। प्रथम चरण में बस्तर संभाग के 12 में से 6 सीटों पर संगठन की निगाह रहेगी ।
Congress Bastar Mission छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी बाहुल्य संभाग बस्तर की सीटों से फिर सत्ता में वापसी की रणनीति तैयार करने में जुट गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बस्तर संभाग की 6 सीटों पर 28 अक्टूबर से दौरे पर निकलेंगे। प्रथम चरण में बस्तर संभाग के 12 में से 6 सीटों पर संगठन की निगाह रहेगी । इस दौरान दोनों नेता विधानसभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर जमीनी हकीकत का ज़ायज़ा लेंगे और 2023 से फिर सत्ता कायम रखने की राह तलाशेंगे।

भाजपा भी कर चुकी है दौरा
असल में कांग्रेस नेताओं का यह दौरान इसलिए भी खास है,क्योंकि कुछ दिनों पहले ही भाजपा और आरएसएस की टीम ने बस्तर और सरगुजा संभाग में अपने व्यापक दौरे किये हैं। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव में हाल ही में 5 दिनों तक बस्तर के विभिन्न जिलों का दौरा करके कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करके आदिवासी इलाकों में अपने जनाधार को वापस पाने के लिए भरपूर प्रयास किया था।

पहले चरण में 6 सीटों पर होगी नजर
भाजपा की सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने भी बस्तर के सीटों की अब अपने कार्यकर्ताओ से फीडबैक लेने का मन बनाया है।28 अक्टूबर को पीएल पुनिया और मोहन मरकाम जगदलपुर विधानसभा के अंतर्गत जगदलपुर, बस्तर और चित्रकोट तथा दंतेवाड़ा में दंतेवाड़ा और बीजापुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे। बताया गया है कि पहले 5 दिनों दौरे में 6 विधानसभाओं के कामकाज की समीक्षा और पार्टी वर्कर्स से फीडबैक लेने के बाद वे बाद में बची 6 सीटों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

कांग्रेस लहर ने दिलाई थी सफलता
बताया जा रहा है कि बस्तर संभाग की 12 सीटों में अधिकतर में कांग्रेस की जीत 10 हजार से अधिक वाेटों की रही है। इसमें दंतेवाड़ा औैर चित्रकोट में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के बाद से की स्थिति सुधरी है। ना केवल बस्तर में बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पंचायत स्तर के चुनावों में भी सफलता अर्जित की है,लेकिन हर स्तर पर कांग्रेस को मिला जनादेश लोगों की उम्मीदों से भी जुड़ा हुआ है,लिहाजा जमीनी हकीकत तलाशना जरुरी है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Weather Update: दीपावली के साथ ही छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, छाए रहेंगे बादल












Click it and Unblock the Notifications